मुख्य सामग्री पर जाएँ
19 सितंबर 2026

पार्टी के लोग 'पैसा' मांग रहे थे....मैं इतना सक्षम नहीं हूं कि 1 करोड़ रुपये खर्च कर सकूं: सूरत ईस्ट से नामांकन वापस लेने वाले 'AAP' उम्मीदवार ने अपहरण के आरोपों को किया खारिज

सूरत: Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात के पूर्वी सूरत से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कंचन जरीवाला ने कल मंगलवार शाम कथित रूप से अपहरण किए जाने के बाद बुधवार दोपहर को अपना नामांकन वापस ले लिया ह…

पार्टी के लोग 'पैसा' मांग रहे थे....मैं इतना सक्षम नहीं हूं कि 1 करोड़ रुपये खर्च कर सकूं: सूरत ईस्ट से नामांकन वापस लेने वाले 'AAP' उम्मीदवार ने अपहरण के आरोपों को किया खारिज
पार्टी के लोग 'पैसा' मांग रहे थे....मैं इतना सक्षम नहीं हूं कि 1 करोड़ रुपये खर्च कर सकूं: सूरत ईस्ट से नामांकन वापस लेने वाले 'AAP' उम्मीदवार ने अपहरण के आरोपों को किया खारिज | फ़ोटो: TVL News

सूरत: Gujarat Assembly Election 2022:  गुजरात के पूर्वी सूरत से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कंचन जरीवाला ने कल मंगलवार शाम कथित रूप से अपहरण किए जाने के बाद बुधवार दोपहर को अपना नामांकन वापस ले लिया है।  सूरत ईस्ट से अपना नामांकन वापस लेने के बाद कंचन जरीवाला ने  भाजपा द्वारा अपहरण किए जाने के अपहरण के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि उन्होंने स्वेच्छा से अपना नामांकन वापस लिया है| आम आदमी पार्टी के बार-बार फोन कर परेशान कर रहे थे। पार्टी के लोग पैसे की मांग कर रहे थे। 



दरअसल, आम आदमी पार्टी (AAP) ने बीजेपी पर अपनी पार्टी के उम्मीदवार कंचन जरीवाला  के अपहरण का आरोप लगाया था| बुधवार सुबह आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राघव चड्ढा ने कंचन जरीवाला के अपहरण का दावा किया था। आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा ' गुजरात में भाजपा ने गुंडों के दम पर सूरत ईस्ट से AAP उम्मीदवार कंचन जरीवाला का अपहरण करवाया और फिर पुलिस के दम पर नामांकन वापस करवाया.  ऐसे में चुनाव का मतलब ही क्या बचा फिर?  | सिसोदिया ने सूरत पूर्व से पार्टी के उम्मीदवार कंचन जरीवाला के नामांकन को वापस लेने के मामले में केंद्रीय चुनाव आयोग को चिट्ठी भी लिखी है|



 भाजपा द्वारा अपहरण किए जाने के आरोप पर आप प्रत्याशी कंचन जरीवाला ने कहा ''पार्टी का काफी दबाव था। लोग बार-बार फोन कर परेशान कर रहे थे। मैं अपने बेटे के दोस्तों के साथ चला गया, वहां बीजेपी का कोई नहीं था. अब मुझे क्या करना है, 5-7 दिन बाद बताऊंगा|



लापता 'AAP' के उम्मीदवार कंचन जरीवाला ने सूरत ईस्ट से वापस लिया नामांकन


आप प्रत्याशी कंचन जरीवाला ने कहा,'' मेरे नामांकन वापस लेने का कारण यह था कि सूरत (पूर्व) विधानसभा में (आप) कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा देना शुरू कर दिया था। पार्टी के कार्यकर्ता पैसे की मांग करने लगे। मैं इतना सक्षम नहीं हूं कि 80 लाख रुपये से 1 करोड़ रुपये खर्च कर सकूं। उनकी डिमांड इतनी थी कि मैं उसे पूरा नहीं कर सकता था|



भाजपा ने गुंडों के दम पर सूरत ईस्ट से AAP उम्मीदवार का अपहरण करवाया और फिर पुलिस के दम पर नामांकन वापस करवाया: सिसोदिया 






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 7 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।