तरनतारन: पंजाब के तरनतारन पुलिस सांझा केंद्र सरहाली में शनिवार को कम तीव्रता का धमाका हुआ। RPG (रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड ) के जरिए सरहाली पुलिस स्टेशन की बिल्डिंग को निशाना बनाया गया। UAPA के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है| इस रॉकेट हमले में किसी की हताहत होने की सूचना नहीं है| बता दें कि यह घटना करीब रात 11:30 बजे की बतायी जा रही है| पंजाब के DGP गौरव यादव सरहाली पुलिस स्टेशन पहुंचे। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद है।
पंजाब के DGP गौरव यादव ने कहा कि,''प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बीती रात करीब 11 बजकर 22 मिनट पर RPG का इस्तेमाल कर हाईवे से ग्रेनेड दागा गया। यह सरहाली थाने के सुविधा केंद्र से टकराया। UAPA के तहत FIR दर्ज कर जांच की जा रही है| हम तकनीकी और फॉरेंसिक रूप से इसकी जांच करेंगे, अपराध के एंगल से सभी सुराग एकत्र किए जा रहे हैं|
DGP ने कहा कि,इस वर्ष करीब 200 ड्रोन क्रॉसिंग हो चुके हैं। पिछले एक महीने में कई ड्रोन को रोका गया, हेरोइन और हथियार ज़ब्त किए गए। मेरा मानना है कि दुश्मन देश बौखलाया हुआ है और ध्यान भटकाने के लिए रात में कायरतापूर्ण हमला कर रहा है|
सरहाली पुलिस स्टेशन के SHO प्रकाश सिंह ने कहा कि ,फोरेंसिक टीम ही बताएगी कि असल में क्या है। वे चेकिंग कर रहे हैं और टीम आपको बताएगी। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है|
तरनतारन में कम तीव्रता वाले धमाके पर दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने कहा कि,''सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी, जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आई है बड़े स्तर पर गैंगस्टर को पकड़ा गया है। अबतक पुरानी पार्टियों के संरक्षण में बड़े-बड़े काम करने वालों को भी पकड़ा गया है|