मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

अभिनेता समीर शर्मा ने की आत्महत्या, छत से लटका मिला शव

मुंबई: सिनेमा जगत से एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। अभिनेता समीर शर्मा की मौत हो गई है।टीवी अभिनेता और मॉडल समीर शर्मा कल रात मलाड वेस्ट में अपने आवास पर रसोई की छत से लटके मिले। जाने-माने टीवी अभिने…

अभिनेता समीर शर्मा ने की आत्महत्या, छत से लटका मिला शव
अभिनेता समीर शर्मा ने की आत्महत्या, छत से लटका मिला शव | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: सिनेमा जगत से एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। अभिनेता समीर शर्मा की मौत हो गई है।टीवी अभिनेता और मॉडल समीर शर्मा कल रात मलाड वेस्ट में अपने आवास पर रसोई की छत से लटके मिले। जाने-माने टीवी अभिनेता समीर शर्मा ने आत्महत्या कर ली है| एक्टर समीर शर्मा का शव उनके घर के किचन में लटकता हुआ मिला|




मलाड पुलिस ने बताया टीवी अभिनेता और मॉडल समीर शर्मा कल रात मलाड वेस्ट में अपने आवास पर रसोई की छत से लटके मिले। एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, शव को ऑटोप्सी के लिए भेज दिया गया है। शव की हालत को देखते हुए ऐसा शक है कि दो दिन पहले आत्महत्या से उनकी मौत हुई है




मालाड पुलिस के मुताबिक अभी तक किसी भी तरह की साजिश या गड़बड़ी का सुराग नही मिला है| समीर शर्मा के घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है| समीर शर्मा 44 साल के थे| समीर शर्मा ने सीरियल,  'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 'ये रिश्ते है प्यार के', 'कहानी घर घर की', 'लेफ्ट राइट लेफ्ट', 'इस प्यार को क्या नाम दूं' जैसे मशहूर टीवी सीरियल में काम कर चुके हैं|





टीवी अभिनेता और मॉडल समीर शर्मा आत्महत्या मामले पर डीसीपी विशाल ठाकुर ने बताया,''कल रात हमें सूचना मिली थी पुलिस की टीम वहां पहुंची। दरवाजा अंदर से बंद था इसलिए फायर बिग्रेड की मदद से हमने दरवाजा खोला। दरवाजा खोलने के बाद हमें रसोई में शव लटकता मिला। जांच चल रही है|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।