मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

केरल: करिपुर हवाई अड्डे पर लैंडिंग करते समय रनवे से फिसला एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान, हुए दो टुकड़े, 190 लोग थे सवार

तिरुवनंतपुरम: केरल के कोझीकोड में करिपुर हवाई अड्डे पर लैंडिंग करते समय रनवे से एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान फिसल गया| दुबई-कोझिकोड एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान (IX-1344) आज शाम लगभग 7.45 बजे करीपुर ह…

केरल: करिपुर हवाई अड्डे पर लैंडिंग करते समय रनवे से फिसला एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान, हुए दो टुकड़े, 190 लोग थे सवार
केरल: करिपुर हवाई अड्डे पर लैंडिंग करते समय रनवे से फिसला एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान, हुए दो टुकड़े, 190 लोग थे सवार | फ़ोटो: TVL News

तिरुवनंतपुरम: केरल के कोझीकोड में करिपुर हवाई अड्डे पर लैंडिंग करते समय रनवे से एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान फिसल गया| दुबई-कोझिकोड एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान (IX-1344) आज शाम लगभग 7.45 बजे करीपुर हवाई अड्डे पर उतरने के दौरान स्किड हो गई|




करिपुर हवाई अड्डा के एक अधिकारी ने बताया,'' दुबई-कोझिकोड एयर इंडिया की उड़ान (IX-1344) जिसमें 190 लोग सवार थे, आज करिपुर हवाई अड्डे पर उतरने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया|




दो पायलटों सहित 10 शिशुओं और 6 चालक दल के सदस्यों सहित कुल 190 यात्री थे, जो दुबई-कोझिकोड एयर इंडिया की उड़ान (IX-1344) पर सवार थे, जो आज करिपुर हवाई अड्डे पर उतरने के दौरान स्किड हो गए। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने मामले की विस्तृत जांच का आदेश दिया है|




नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने बताया,''दुबई-कोझिकोड एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान करीपुर हवाई अड्डे के रनवे-10 पर उतरने के बाद घाटी में गिर गई और दो टुकड़ों में टूट गई। विमान में 191 लोग सवार थे। लैंडिंग के समय दृश्यता 2000 मीटर थी|




एनडीआरएफ के महानिदेशक एसएन प्रधान ने बताया,'राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीमों को करिपुर हवाई अड्डे पर ले भेजा गया  है, जहां दुबई-कोझीकोड की उड़ान को खोज और बचाव के लिए रनवे से बाहर निकाला गया|




केरल सीएम पिनराई विजयन ने  पुलिस और अग्निशमन बल को निर्देश दिया है कि वह कारिपुर में कोझिकोड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CCJ) में विमान दुर्घटना के मद्देनजर तत्काल कार्रवाई करें। अधिकारियों को बचाव और चिकित्सा सहायता के लिए आवश्यक व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया है|









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।