तिरुवनंतपुरम: भारी बारिश और बाढ़ के कारण केरल के इडुक्की जिले में भूस्खलन से 15 लोगों की मौत हो गई| भारी बारिश और बाढ़ के चलते केरल के इडुक्की जिले के राजमला इलाके में भूस्खलन हो गया| 'इडुक्की जिले के राजमाला में हुए भूस्खलन में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है और 10 लोगों को बचाया गया है।70 से भी अधिक लोग अभी भी लापता हैं। बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीम को तैनात किया है।
केरल राजभवन के पीआरओ ने बताया,''राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने 'इडुक्की जिले के राजमाला में बचाव टीमों के समर्पण की सराहना की, जहां भूस्खलन ने 14 लोगों की जान चली गई और कई लोगों लापता है। इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है।पीएम राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजे का एलान किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया-'इडुक्की जिले के राजमाला में भूस्खलन के कारण जानमाल के नुकसान से आहत हूं। दु: ख की इस घड़ी में, मेरी संवेदनाएं परिवारों के साथ हैं। दुआ करता हूं कि हादसे में घायल लोग जल्द ठीक हो जाएं| NDRF और प्रशासन जमीन पर काम कर रहे हैं, प्रभावितों को सहायता प्रदान कर रहे हैं|
प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया,'प्रधानमंत्री राहत कोष से इडुक्की जिले के राजमाला में भूस्खलन के कारण जान गंवाने वालों के प्रत्येक परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी| भूस्खलन के कारण घायल हुए लोगों में से प्रत्येक को 50,000 दिए जाएंगे|