तिरुवनंतपुरम: भारी बारिश और बाढ़ के क??रण केरल के इडुक्की जिले में भूस्खलन से 7 लोगों की मौत हो गई| घटनास्थल से अब तक 7 शव बरामद किए गए हैं। केरल पुलिस ने बताया,''इडुक्की जिले के राजमाला में हुए भूस्खलन में 7 लोगों की मौत हुई और 10 लोगों को बचाया गया|केरल के सीएम ने बचाव अभियान के लिए भारतीय वायु सेना से सहायता का अनुरोध किया है।
एर्नाकुलम और कोट्टायम जिलों से मेडिकल टीमों को इडुक्की में तैनात किया गया| राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल का एक दल इडुक्की जिले के राजमाला में भूस्खलन स्थल पर मौजूद है।
केरल के सीएम पिनराई विजयन ने कहा,''इडुक्की के राजमाला में भूस्खलन पीड़ितों को बचाने के लिए NDRF की टीमों को तैनात किया गया है। पुलिस, फायर, वन और राजस्व अधिकारियों को भी बचाव अभियान करने का निर्देश दिया गया है|
सीएम पिनराई विजयन ने कहा,''बचाव के प्रयासों के लिए इडुक्की में राजामलाई के लिए अग्निशमन बल के 50 सदस्यीय विशेष विशेष बल दल को भेजा गया है। वे रात के समय बचाव गतिविधियों के लिए सुसज्जित हैं|
केरल के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि एक मोबाइल मेडिकल टीम और 15 एंबुलेंस को घटना स्थल पर भेजा गया। मंत्री एमएम मणि ने कहा है कि"बचाव अभियान जारी है। मैं इडुक्की जाऊंगा।"