मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सलमान खान को बताया इंस्पिरेशन, कही खास बात

सलमान खान सिर्फ भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार ही नहीं, बल्कि फिटनेस आइकॉन भी हैं, जो अपनी डेडिकेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से लाखों लोगों को इंस्पायर कर रहे हैं। उनकी पहचान सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं, बल…

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सलमान खान को बताया इंस्पिरेशन, कही खास बात
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सलमान खान को बताया इंस्पिरेशन, कही खास बात | फ़ोटो: TVL News


सलमान खान सिर्फ भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार ही नहीं, बल्कि फिटनेस आइकॉन भी हैं, जो अपनी डेडिकेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से लाखों लोगों को इंस्पायर कर रहे हैं। उनकी पहचान सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं, बल्कि आज की जेनरेशन के लिए फिटनेस मोटिवेशन भी हैं। खुद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी माना कि सलमान युवाओं के लिए फिटनेस की एक बड़ी मिसाल हैं।


हाल ही में एक इंटरव्यू में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि कैसे वो और सलमान खान एक-दूसरे को फिटनेस, अनुशासन और मेहनत के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने सलमान का आभार जताते हुए कहा, "मैं सलमान का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने 'फिट इंडिया मूवमेंट' को प्रमोट किया। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश में मेरे साथ एडवेंचर स्पोर्ट्स और साइक्लिंग को भी बढ़ावा दिया, यहां तक कि अपने शूटिंग कमिटमेंट्स छोड़कर सिर्फ मेरे लिए आए। उनकी दरियादिली की कोई हद नहीं है।"


जब रिजिजू से पूछा गया कि क्या उन्होंने सलमान से कोई फिटनेस सीक्रेट सीखा, तो उन्होंने बड़ी सादगी से जवाब दिया, "मैं सलमान से मिलने से पहले ही फिट था। नहीं, हम एक-दूसरे से सीखते नहीं, बल्कि एक-दूसरे को इंस्पायर करते हैं।"


सलमान खान सिर्फ फिटनेस आइकॉन ही नहीं, बल्कि लाखों लोगों के लिए मोटिवेशन भी हैं। वो ना सिर्फ लोगों को हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं, बल्कि अपनी दमदार फिजीक और स्क्रीन प्रेजेंस से भी फैन्स को हैरान कर देते हैं। उनकी फिटनेस का असर सिर्फ जिम तक नहीं, बल्कि हर जगह दिखता है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।