उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में पति से परेशान पत्नी ने अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद पति ओम प्रकाश का शव घर में ही दफन कर दिया| मृतक ओम प्रकाश की मां सुमित्रा देवी की शिकायत पर जांच में जुटी पुलिस पहुंची ने पत्नी से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ। आंगन में दफन शव बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस ने पत्नी, बेटे और उसके 2 साले को गिरफ्तार कर लिया है। घटना उन्नाव के पुरवा कोतवाली क्षेत्र के अमरीखेड़ा मजरा बनिगाँव गांव की है।
पुरवा थाना क्षेत्र के भगतखेड़ा मजरा तल्हौरी गांव निवासी ओम प्रकाश (47) की शादी 20 साल पहले उमरी खेड़ा गांव की सावित्री(45) से हुई थी| दोनों के 3 बच्चे है। 2 बच्चे ओमप्रकाश के साथ रहते थे। वहीं 18 साल का बेटा माँ के साथ मामा के यहाँ रहता था। 18 जून, 2022 ओमप्रकाश अपनी ससुराल आया था। जहां उसका पत्नी और अपने साले से विवाद हो गया। विवाद के बाद पत्नी सावित्री ने ओम प्रकाश की हत्या कर दी और फिर घर वालों के साथ मिलकर शव को घर के आंगन में 4-5 फीट गहरे गड्ढे में गाड़ दिया।
इसके बाद एक हफ्ते तक बेटे (ओम प्रकाश) का कुछ पता न चलने पर 25 जून को मां सुमित्रा देवी नेथाना पुरवा पर पुलिस को एक प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें बताया गया कि मेरा बेटा ओमप्रकाश घर से कहीं चला गया है| पुलिस द्वारा मामले की जाँच की जा रही थी, गुमशुदा ओम प्रकाश उर्फ लुम्मड की तलाश हेतु निरन्तर अभियान चलाया जा रहा था ।
एक जुलाई को पुनः पीड़िता सुमित्रा देवी द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दिया कि मेरा पुत्र दिनांक 18 जून, 2022 को अपनी ससुराल ग्राम अमरीखेड़ा मजरा बनिगाँव थाना पुरवा गया था| जहाँ मेरे पुत्र व मेरे पुत्र के साले घसीटे पुत्र पुत्तीलाल, लल्लन पुत्र पुत्तीलाल , सास सुन्दरी, मेरे पोते नीरज पुत्र स्व0 ओम प्रकाश तथा मेरी बहू सावित्री पत्नी स्व0 ओम प्रकाश के मध्य किसी बात को लेकर वाद विवाद मारपीट हुई थी| मारपीट के दौरान सभी लोगों ने मिलकर मेरे पुत्र को मार दिया तथा लाश को गड्डा खोदकर कमरे में गाड़ दिया था।
सुमित्रा देवी की शिकायत पर पुलिस ने पत्नी सावित्री, सास सुन्दरी , नीरज, घसीटे और लल्लन के विरुद्ध पंजीकृत किया| जिसके बाद पुलिस युवक की खोजबीन में जुटी गई थी|
जांच के दौरान पुलिस ने ओम प्रकाश के ससुराल अमरी गांव पहुंची| शक होने पर उन्होंने सख्ती से पूछताछ की| पुलिस की सख्ती से आरोपी पत्नी टूट गई| पुलिस ने कमरा खुदवाया, जहां से ओमप्रकाश का शव गला हुआ निकला। मामले में पुलिस ने ,'' पत्नी सावित्री, बेटे नीरज और दो साले -घसीटे उर्फ प्रेमचन्द्र और लल्लन उर्फ हेमचन्द्र को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि ,' ग्रामीणों के मुताबिक, घसीटे के घर से 2-3 दिनों से बहुत बदबू आ रही थी। ग्रामीणों ने कारण पूछा तो बताया कि शायद कहीं चूहा मर गया होगा। लगातार आने वाली असहनीय बदबू के बाद हम लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने ओमप्रकाश की पत्नी, बेटे और बड़े साले से कोतवाली में पूछताछ की तो हत्या का खुलासा हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोटकर हत्या की पुष्टि हुई है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
1. घसीटे उर्फ प्रेमचन्द्र पुत्र पुत्तीलाल नि0 ग्राम अमरीखेड़ा मजरा बनिगाँव थाना पुरवा जनपद उन्नाव उम्र करीब 28 वर्ष
2. लल्लन उर्फ हेमचन्द्र पुत्र पुत्तीलाल नि0 ग्राम अमरीखेड़ा मजरा बनिगाँव थाना पुरवा जनपद उन्नाव उम्र करीब 37 वर्ष
3. नीरज पुत्र स्व0 ओम प्रकाश नि0 ग्राम भगतखेड़ा थाना पुरवा जनपद उन्नाव हाल पता अमरीखेडा थाना पुरवा जनपद उन्नाव उम्र करीब 19 वर्ष 4. सावित्री पत्नी स्व0 ओम प्रकाश नि0 ग्राम भगतखेड़ा थाना पुरवा जनपद उन्नाव हाल पता ग्राम अमरीखेडा थाना पुरवा जनपद उन्नाव उम्र करीब 42 वर्ष