मुख्य सामग्री पर जाएँ
21 सितंबर 2026

सत्ता के संरक्षण में अपराध, लूट और अपहरण की घटनाएं रूकने का नहीं ले रही हैं नाम: लॉ एंड आर्डर को लेकर अखिलेश का योगी पर निशाना

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में जनसा???ान्य की कहीं सुनवाई नहीं है। सत्ता के संरक्षण में अपराध, लूट और अपहरण की घटनाएं रूक…

सत्ता के संरक्षण में अपराध, लूट और अपहरण की घटनाएं रूकने का नहीं ले रही हैं नाम: लॉ एंड आर्डर को लेकर अखिलेश का योगी पर निशाना
सत्ता के संरक्षण में अपराध, लूट और अपहरण की घटनाएं रूकने का नहीं ले रही हैं नाम: लॉ एंड आर्डर को लेकर अखिलेश का योगी पर निशाना | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में जनसा???ान्य की कहीं सुनवाई नहीं है। सत्ता के संरक्षण में अपराध, लूट और अपहरण की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही हैं। मुख्यमंत्री जी का जीरो टॉलरेंस का दावा बस दावा ही बनकर रह गया है। लगता नहीं है कि भाजपा सरकार का सच्चाई से भी कोई रिश्ता है। जनता जिस पीड़ा से गुजर रही है उसकी तनिक भी अनुभूति न होना भाजपा सरकार और इसके नेतृत्व की संवेदनशून्यता का परिचायक है।

   


अखिलेश ने कहा कि, जगह-जगह मुफ्त राशन बांटने के लिए मोदी जी को धन्यवाद देने वाले मुख्यमंत्री जी को यह नहीं दिखाई देता है कि जनता को राशन मिलने में कितनी कठिनाई हो रही है। कोटेदार घटतौली के सहारे गरीबों का राशन लूट रहे हैं। सत्ता संरक्षण के बगैर यह कैसे सम्भव है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत बरेली में कोटेदारों ने प्रत्येक कार्ड पर एक से दो किलोग्राम तक राशन की घटतौली की। लाभार्थियों को कम राशन देने पर आपŸिा की गई तो उसकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है।




अखिलेश यादव ने कहा कि,''गरीबों के राशन के साथ भाजपा राज में घरेलू अर्थव्यवस्था भी चौपट हो गई है। महिलाओं का घर चलाना दुश्वार हो गया है। सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। रसोई गैस के दामों में तेजी से वृद्धि होने से मध्यम आय वर्ग के लोगों की भी कमर टूट गई हैं। 




यादव ने कहा कि,'' सत्ता के बल पर अपराधी कितना बेखौफ हो गए हैं इसके उदाहरण में पिछले दिनों हाथरस की बेटी और लखीमपुर खीरी की बहन के साथ हुए अत्याचार भुलाए नहीं जा सकते है। कई घटनाओं में तो भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों के भी हाथ होने की खबरें है। अवैध शराब और अवैध खनन के मामलों में रोक लगाने में भाजपा अक्षम साबित हुई है। 



बुलंदशहर में लोकतंत्र के साथ शर्मनाक मजाक हुआ है। भाजपा सरकार में एक राज्यमंत्री के इशारे पर पीआरओ और पुलिस द्वारा मिलकर शिकारपुर ब्लाक में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल की संयुक्त प्रत्याशी का अपहरण कर लिया गया। 



अखिलेश ने कहा कि,' भाजपा सरकार जबसे सत्ता में आई है, तबसे राजनीति में घोर गिरावट नज़र आई है। उत्तर प्रदेश में वैचारिक प्रदूषण भी खूब बढ़ा है। जनता के कष्टों का निवारण तो हुआ नहीं उल्टे उसकों मंहगाई और अपराध के दर्द से रोज ही गुजरना पड़ रहा है। समाजवादी सरकार बनने पर ही जनता के दुःख दर्द दूर हो सकेंगे।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 8 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।