मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

CM योगी के सर्वतोमुखी विकास के थोथे ढोल की पोल खुल गई है, जीडीपी में गिरावट दर्ज हुई तो वहीं बेरोजगारी में भारी वृद्धि: अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में उत्तर प्रदेश विकास के हर मानदण्ड से लगातार पिछड़ता चला गया है। प्रदेश की खुशहाली का बुरी तरह सत…

CM योगी के सर्वतोमुखी विकास के थोथे ढोल की पोल खुल गई है, जीडीपी में गिरावट दर्ज हुई तो वहीं बेरोजगारी में भारी वृद्धि: अखिलेश यादव
CM योगी के सर्वतोमुखी विकास के थोथे ढोल की पोल खुल गई है, जीडीपी में गिरावट दर्ज हुई तो वहीं बेरोजगारी में भारी वृद्धि: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में उत्तर प्रदेश विकास के हर मानदण्ड से लगातार पिछड़ता चला गया है। प्रदेश की खुशहाली का बुरी तरह सत्यानाश किया गया है। समाजवादी सरकार में 6.9 प्रतिशत की दर से बढ़ने वाली उत्तर प्रदेश की जीडीपी 2017 से 2020 के बीच घटकर 5.6 प्रतिशत दर पर आ गई है। मुख्यमंत्री जी के सर्वतोमुखी विकास के थोथे ढोल की पोल इससे भी खुलती है कि जहां जीडीपी में गिरावट दर्ज हुई है वहीं बेरोजगारी में भारी वृद्धि हुई है। 23 करोड़ लोग गरीबी रेखा से नीचे चले गए हैं।



 अखिलेश यादव ने कहा,''सच तो यह है कि अब भाजपा सरकार ने बिना कोई काम किये उत्तर प्रदेश का साढ़े चार वर्ष का समय बर्बाद कर दिया। विकास कार्य ठप्प हैं। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल दिखाई दे रही है। भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा भी जनता की निगाह में उजागर हो चुका है। साढ़े चार वर्ष हो गए जनता अच्छे दिनों की उम्मीद लगाए बैठी रही। उसे निराशा और हताशा ही हाथ लगी है। दुनिया भर में भाजपा ने प्रदेश की बदनामी कराई है।



अखिलेश यादव ने कहा,''अपनी बात और अपने वादे से मुकर जाना भाजपा की आदत में शामिल है। चुनाव घोषणा पत्र, जिसे भाजपा ने संकल्प पत्र बताया में भाजपा ने युवाओं को लैपटाप देने, एक जीबी का इंटरनेट डाटा देने का वायदा किया था। कभी चार लाख तो कभी एक लाख नौकरियां देने का छलावा भी दिया जा रहा है। इन्वेस्टमेंट मीट समिट के बहाने प्रदेश में भारी निवेश के वादे भी किए जा रहे हैं लेकिन जमीन पर न तो एक उद्योग लगा और नहीं कहीं पूंजी निवेश होने का पता चल रहा है। आज सत्ताधारी सोच रहे हैं कि काश वो ‘भ्रष्टाचार का नाम बदल सकते और झूठ के रंग‘ भी। हर आस्थावान अपने को ठगा महसूस कर रहा है।



अखिलेश यादव ने कहा,''समाजवादी पार्टी की सरकार ने अपराध नियंत्रण के लिए यूपी डायल 100 और महिला सशक्तिकरण के लिए 1090 वूमेन पावर लाइन शुरू की थी ताकि अपराधों पर नियंत्रण रहे। भाजपा सरकार ने उन्हें निष्क्रिय बना दिया। यूपी डायल 100 नंबर को 112 बनाकर भाजपा सो गई।उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा के झूठ-फरेब से तंग आ गई है। उसके सब्र का बांध टूट चला है। वह अब किसी प्रलोभन अथवा बहकावे में आने वाली नहीं है। उसने सन् 2022 में समाजवादी पार्टी को गद्दी पर बिठाने और भाजपा को गद्दी से उतारने का मन बना लिया है।



अखिलेश यादव ने कहा,''इस बार समाजवादी पार्टी 350 सीटों से अधिक जनता के समर्थन से जीतने का लक्ष्य पूरा करेगी। जब भाजपा बिना विकास किए बहुमत ला सकती है तो समाजवादी पार्टी ने तो अपनी सरकार में रिकार्ड विकास कार्य किए हैं और जनता को कभी धोखे में नहीं रखा है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।