मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कोरोना महामारी के प्रकोप को देखते हुए Vaccine पर अखिलेश यादव ने लिया यू-टर्न, बोले- हम भी लगवाएंगे टीका

लखनऊ: केंद्र सरकार द्वारा 18 से 44 साल की उम्र के लोगों को मुफ्त टीकाकरण के ऐलान के बाद अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी कोरोना वैक्सीन लगवाने का फैसला…

कोरोना महामारी के प्रकोप को देखते हुए Vaccine पर अखिलेश यादव ने लिया यू-टर्न, बोले- हम भी लगवाएंगे टीका
कोरोना महामारी के प्रकोप को देखते हुए Vaccine पर अखिलेश यादव ने लिया यू-टर्न, बोले- हम भी लगवाएंगे टीका | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  केंद्र सरकार द्वारा 18 से 44 साल की उम्र के लोगों को मुफ्त टीकाकरण के ऐलान के बाद अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी कोरोना वैक्सीन लगवाने का फैसला किया|  समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के कोरोना वैक्सीन लगवाने के अगले दिन अखिलेश यादव का कोरोना रोधी टीके के प्रति यू-टर्न देखने को मिला है| उन्होंने लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील करते हुए कहा कि हम भी टीका लगवाएं




अखिलेश यादव ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा है कि,''जनाक्रोश को देखते हुए आख़िरकार सरकार ने कोरोना के टीके के राजनीतिकरण की जगह ये घोषणा करी कि वो टीके लगवाएगी। हम भाजपा के टीके के ख़िलाफ़ थे पर ‘भारत सरकार’ के टीके का स्वागत करते हुए हम भी टीका लगवाएंगे व टीके की कमी से जो लोग लगवा नहीं सके थे उनसे भी लगवाने की अपील करते हैं।




सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वैक्सीन को बीजेपी का टीका कहकर नहीं लगवाने की बात कही थी। हालांकि, कुछ समय बाद अखिलेश यादव ने अपना बयान वापस लेते हुए कहा था कि वो पूर्ण परीक्षण होने के बाद कोरोना का टीका लगवाएंगे। जनवरी के पहले हफ्ते में उन्होंने कहा था,''मैं तो नहीं लगवाऊंगा अभी टीका, मैंने अपनी बात कह दी| वह भी भाजपा लगायेगी, उसका भरोसा करूं मैं... अरे जाओ भई, अपनी सरकार आयेगी तो सबको फ्री वैक्सीन लगेगी| हम भाजपा का टीका नहीं लगवा सकते हैं|



कल यानी सोमवार को मुलायम सिंह के टीका लगवाने की फोटो वायरल होते ही बीजेपी यूपी की तरफ से तंज कसते हुए कहा गया कि अगर अखिलेश यादव की मानें तो  समाजवादी पार्टी के संस्थापक श्री मुलायम सिंह यादव जी ने 'भाजपा' की वैक्सीन लगवा ली। अब वो भाजपा का प्रचार कर रहे हैं या अपने पुत्र द्वारा फैलाए गए भ्रम को तोड़ रहे हैं... ये आप तय कर लीजिए! हां, वैक्सीन जरूर लगवाइए! पीडब्ल्यूडी मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी स्वदेशी वैक्सीन लगवाने के लिए आपका धन्यवाद। आपके द्वारा वैक्सीन लगवाना इस बात का प्रमाण है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश जी द्वारा वैक्सीन को लेकर अफवाह फैलाई गयी थी। इसके लिएअखिलेश जी को माफ़ी मांगनी चाहिए।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।