मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

राम मंदिर की जमीन खरीदने में घोटाले से चंपत राय का इनकार, बोले-राजनीति से प्रेरित हैं आरोप

लखनऊ: राम जन्मभूमि ट्रस्ट पर राम मंदिर के लिए जमीन खरीदने में भारी भ्रष्टाचार का आरोप लगा है| अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से राम मंदिर निर्माण के लिए खरीदी गई जमीन पर घोटा…

राम मंदिर की जमीन खरीदने में घोटाले से चंपत राय का इनकार, बोले-राजनीति से प्रेरित हैं आरोप
राम मंदिर की जमीन खरीदने में घोटाले से चंपत राय का इनकार, बोले-राजनीति से प्रेरित हैं आरोप | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: राम जन्मभूमि ट्रस्ट पर राम मंदिर के लिए जमीन खरीदने में भारी भ्रष्टाचार का आरोप लगा है| अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से राम मंदिर निर्माण के लिए खरीदी गई जमीन पर घोटाले के आरोप लगे हैं| आरोप है कि ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने, जो जमीन कुछ समय पहले सिर्फ दो करोड़ रुपये में बिकी थी, उसी जमीन को कुछ वक्त बाद 18.5 करोड़ रुपये में खरीद कर बड़ा घपला किया| ये आरोप अयोध्या के पूर्व सपा विधायक और पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे उर्फ पवन पांडे और आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने लगाए हैं|



इस पर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने एक बयान जारी कर कहा है कि राम मंदिर निर्माण के लिए अभी तक जितनी भी जमीनें खरीदी गई हैं, उनकी कीमत खुले बाजार से काफी कम है| उन्होंने कहा कि राजनीतिक विद्वेष से प्रेरित लोग जमीन खरीद के संबंध में समाज को गुमराह करने के लिए भ्रामक प्रचार कर रहे हैं|




श्रीराम जन्मभूति तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चंपत राय ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि ,'राम जन्मभूमि मंदिर का परकोटा और रिटेनिंग दीवार को वास्तु के अनुसार सुधारने के लिए, मंदिर परिसर के पूर्व और पश्चिम दिशा में यात्रियों के आवागमन मार्ग को सुलभ बनाने के लिए खुला मैदान रखने के लिए, साथ ही साथ मंदिर परिसर की सुरक्षा के लिए पास-पड़ोस के कुछ छोटे-बड़े मंदिर, ग्रहस्थों के मकान खरीदना अत्यावश्यक है। जिनसे खरीदा जायेगा उनके पुनर्वास के लिए उन्हें कहीं अन्यत्र भूमि भी दी जायेगी, इस कार्य के लिए भी भूमि की खरीददारी की जा रही है।



राय ने कहा कि,''क्रय और विक्रय का यह कार्य आपस के संवाद और परस्पर पूर्ण सहमति के आधार पर किया जा रहा है। सहमति के पश्चात् सहमति पत्र पर हस्ताक्षर होते हैं।




सभी प्रकार की कोर्ट फीस व स्टैम्प पेपर की खरीदारी आन-लाइन की जा रही है, सहमति पत्र के आधार पर भूमि की खरीददारी हो रही है उसी के अनुसार सम्पूर्ण मूल्य विक्रेता के खाते में आन-लाइन स्थानान्तरित किया जाता है।


राय ने कहा कि,''9 नवम्बर, 2019 को श्रीराम जन्मभूमि पर सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय आने के पश्चात् अयोध्या में भूमि खरीदने के लिए देश के असंख्य लोग आने लगे, उत्तर प्रदेश सरकार अयोध्या के सर्वांगीण विकास के लिए बड़ी मात्रा में भूमि खरीद रही है, इस कारण अयोध्या में एकाएक जमीनों के दाम बढ़ गये। जिस भूखण्ड पर अखबारी चर्चा चलाई जा रही है वह भूखण्ड रेलवे स्टेशन के पास बहुत प्रमुख स्थान है।




श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने अभी तक जितनी भूमि क्रय की है वह खुले बाजार की कीमत से बहुत कम मूल्य पर खरीदी है। उक्त भूमि को खरीदने के लिए वर्तमान विक्रेतागणों ने वर्षों पूर्व जिस मूल्य पर रजिस्टर्ड अनुबन्ध किया था, उस भूमि को उन्होंने 18 मार्च 2021 को बैनामा कराया तत्पश्चात् ट्रस्ट के साथ अनुबन्ध किया। जो कतिपय राजनीतिक लोग इस संबंध में प्रचार करा रहे है वह भ्रामक है, समाज को गुमराह करने के लिए है, संबंधित व्यक्ति राजनीतिक हैं अतः राजनीतिक विद्वेष से प्रेरित हैं।



पांच मिनट में 2 करोड़ की ज़मीन 18.5 करोड़ की हो गई: AAP

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि,'' पांच मिनट में 2 करोड़ की ज़मीन 18.5 करोड़ की हो गई, मतलब प्रभु श्री राम के मंदिर निर्माण के लिए करोड़ो लोगो द्वारा दिए गए चंदे को अपना घर भरने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है, इस घोटाले की जांच CBI-ED से होनी चाहिए।



संजय सिंह ने कहा कि,'''रवि मोहन तिवारी और सुल्तान अंसारी ने शाम 7:10 PM पर 2 करोड़ की ज़मीन ख़रीदी शाम 7:15 PM पर राम जन्म भूमि ट्रस्ट के चम्पत राय ने 18.5 करोड़ में उनसे ये ज़मीन ख़रीद ली। क्या दुनिया में कहीं 5.50 लाख रु प्रति सेकेण्ड ज़मीन महँगी होते देखा है.... ये काम किया है चंदा_चोर_चम्पत ने|



श्री राम जन्म भूमि न्यास में घोटाला, मर्यादा परूषोत्तम प्रभु श्री राम के नाम पर ज़मीन ख़रीद में भारी घोटाला... 2 करोड़ की ज़मीन ट्रस्ट के चम्पत राय ने 5 मी. बाद 18.5 करोड़ में ख़रीदी ये देश के करोड़ों लोगों की आस्था पर आघात है मोदी जी ED CBI से जाँच कराकर घोटाले बाजों को जेल में डालो।



दो करोड़ में खरीदी गई जमीन 10 मिनट बाद साढ़े 18.5 करोड़ में एग्रीमेंट क्यों हुआ?: पवन पांडे

अयोध्या के पूर्व विधायक और सपा सरकार में राज्य मंत्री रहे तेज नारायण पांडे उर्फ पवन पांडे ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले में आरोप लगाए हैं| सपा सरकार में राज्य मंत्री रहे तेज नारायण पांडे उर्फ पवन पांडे ने आरोप लगाया है कि 2 करोड़ में जमीन का बैनामा हुआ और उसी दिन फिर साढ़े 18 करोड़ में एग्रीमेंट हुआ| एग्रीमेंट और बैनामा दोनों में ही ट्रस्टी अनिल मिश्रा और मेयर ऋषिकेष उपाध्याय गवाह हैं| 18 मार्च 2021 को ही करीब पहले बैनामा भी हुआ और फिर एग्रीमेंट भी, जिस जमीन को दो करोड़ में खरीदा गया उसी जमीन का 10 मिनट बाद साढ़े 18 करोड़ में एग्रीमेंट क्यों हुआ? 



समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने मीडिया के सामने रजिस्ट्री के दस्तावेज पेश कर आरोप लगाया कि रामजन्मभूमि की जमीन से लगी एक जमीन पुजारी हरीश पाठक और उनकी पत्नी ने 18 मार्च की शाम सुल्तान अंसारी और रवि मोहन को दो करोड़ में बेची थी| वही जमीन सिर्फ चंद मिनट बाद चंपत राय ने राम जन्मभूमि ट्रस्ट की तरफ से 18.5 करोड़ रुपये में खरीद ली|



पवन पांडे का दावा है कि 17 करोड़ RTGS किया गया, किन-किन खाते से पेमेंट हुआ इसकी भी जांच होनी चाहिए| प्रभु श्री राम के नाम पर जमीन खरीद में भ्रष्टाचार हो रहा है| 12080 वर्ग मीटर यानि 1.208 हेक्टेयर जमीन का बैनामा और एंग्रीमेंट हुआ बाबा हरिदास ने सुल्तान अंसारी और रवि मोहन तिवारी को बेचा और उसी को और उसी को ट्रस्ट ने खरीदा| 10 मिनट में जमीन की कीमत 16 करोड़ बढ़ गई|



वन पांडेय ने कहा, 'मैं भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहा हूं| ऐसी कौन सी वजह थी| उस जमीन ने 10 मिनट के अंदर कौन सा सोना उगल दिया कि जिस जमीन का बैनामा दो करोड़ में हुआ था, 10 मिनट बाद वह जमीन 18.5 करोड़ रुपये की हो गई|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 26 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।