मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

देश में नफरत और विघटन की राजनीति कर रही बीजेपी: कांग्रेस

जौनपुर/मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व सांसद श्री बृजलाल खाबरी जी नगर निकाय चुनाव की तैयारियों एवं संगठन की गतिविधियों का जायजा लेने के लिए अपने एक दिवसीय दौरे पर जनपद जौनपुर…

देश में नफरत और विघटन की राजनीति कर रही बीजेपी: कांग्रेस
देश में नफरत और विघटन की राजनीति कर रही बीजेपी: कांग्रेस | फ़ोटो: TVL News

जौनपुर/मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व सांसद श्री बृजलाल खाबरी जी नगर निकाय चुनाव की तैयारियों एवं संगठन की गतिविधियों का जायजा लेने के लिए अपने एक दिवसीय दौरे पर जनपद जौनपुर गये जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज द्वारा प्रदेश अध्यक्ष जी का भव्य स्वागत किया गया तद्पश्चात जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, ब्लाक अध्यक्षों, न्याय पंचायत अध्यक्षों की बैठक प्रारम्भ हुई।



बैठक को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष श्री बृजलाल खाबरी जी ने कहा कि नगर निकाय चुनाव नजदीक है। निकाय चुनाव में कांग्रेस जाति धर्म के बंधन को तोड़ते हुए सभी को साथ लेकर पूरी दमदारी से चुनाव लड़ेगी और प्रदेश में विजय पताका फहराएगी। उन्होंने कहा कि राहुल जी की भारत जोड़ो यात्रा का असर जनता में दिखने लगा है। आने वाला समय कांग्रेस का है। पूरे प्रदेश में डेंगू का कहर व्याप्त है भाजपा सरकार आँखे बंद किए बैठी है। सरकार के पास न तो डेंगू जैसी महामारी से निपटने के लिए व्यवस्था है और ना बजट।

इसी परिपेक्ष्य में उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने जनपद मुरादाबाद तथा रामपुर में बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज देश में नफरत एवं विघटन की राजनीति की जा रही है। एक तरफ जनता जहां महंगाई एवं बेरोजगारी का दंश झेल रही हैं वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी की सरकार अपने पूंजीपति मित्रों का करोड़ो का कर्ज माफ कर रही है। 



आज हमारे नेता श्री राहुल गांधी जी द्वारा जो भारत जोड़ो यात्रा चलाई जा रही हैं उसका उद्देश्य जनता की समस्याओं को सुनने व भविष्य में दूर करने के लिए है। हमारे सामने आने वाले समय में निकाय चुनाव है ऐसे में हमें अपने नेता श्री राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा के मूल उद्देश्य को लोगों में घर-घर पहुंचाने तथा एकजुट होकर युद्ध स्तर पर चुनाव की तैयारियों में लगने की आवश्यकता है। क्योंकि कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है जो भारतीय जनता पार्टी को परास्त कर सकती है।


इस मौके पर कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष श्री अजय राय, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सांसद श्री राजेश मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष मकसूद खान, सरिता पटेल, भगवती चौधरी, देवब्रत मिश्रा, लालजी चौहान, धर्मेंद्र निषाद, रामचंद्र मिश्रा, पंकज सोनकर, संदीप सोनकर, तिलकधारी निषाद, मंगला मिश्रा, अंकित राय, शशांक, अमित सिन्हा, मुफ्ती मेहंदी सहित जनपद के वरिष्ठ कांग्रेस जन एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।