मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

लखीमपुर खीरी रेप-मर्डर केस: सीएम ने पीड़ित परिवार को ₹25 लाख और पक्का घर देने की घोषणा की, कहा-एक माह के भीतर दोषियों को सजा..

Lakhimpur Kheri 2 Minor sisters Rape-Murder: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जनपद लखीमपुर में हुई आपराधिक घटना में पीड़िता के परिजनों को 25 रुपये लाख की आर्थिक सहायता, एक पक्का आवास एवं कृषि भूमि का प…

लखीमपुर खीरी रेप-मर्डर केस: सीएम ने पीड़ित परिवार को ₹25 लाख और पक्का घर देने की घोषणा की, कहा-एक माह के भीतर दोषियों को सजा..
लखीमपुर खीरी रेप-मर्डर केस: सीएम ने पीड़ित परिवार को ₹25 लाख और पक्का घर देने की घोषणा की, कहा-एक माह के भीतर दोषियों को सजा.. | फ़ोटो: TVL News

Lakhimpur Kheri 2 Minor sisters Rape-Murder: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जनपद लखीमपुर में हुई आपराधिक घटना में पीड़िता के परिजनों को 25 रुपये लाख की आर्थिक सहायता, एक पक्का आवास एवं कृषि भूमि का पट्टा दिए जाने के निर्देश दिए हैं। यूपी सरकार द्वारा हत्या के इस मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट में प्रभावी पैरवी कर एक माह के भीतर दोषियों को उनके कृत्य की सजा दिलाई जाएगी।



लखीमपुर खीरी के निघासन थाना क्षेत्र में एक गांव दो दलित बहनों की रेप के बाद हत्या कर दी गई। गुरुवार को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक,''  रेप के बाद लड़कियों को गला दबाकर मारा गया, फिर शव को पेड़ पर लटका दिया गया। पुलिस के मुताबिक यह वारदात बुधवार शाम 4 से 5 के बीच की है। पुलिस ने करीब 15 घंटे में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।



पुलिस के मुताबिक दोपहर 4 बजे के आसपास आरोपी जुनैद, सुहैल और हफीजुर्रहमान के साथ पीड़ित लड़कियों के घर पहुंचे। आरोपी लड़कियों को बहला-फुसला कर ले गए। आरोपियों ने दो सगी दलित नाबालिग बहनों के साथ रेप के बाद हत्या कर पेड़ पर लटका दिया दी| आरोपियों ने लड़कियों की हत्या के बाद सबूत मिटाने की कोशिश की थी|



दोनों बहनों का 24 घंटे बाद गुरुवार शाम 5 बजे अंतिम संस्कार कर दिया गया। इससे पहले परिजन नौकरी और मुआवजे की मांग को लेकर अड़ गए थे, लेकिन प्रशासन के आश्वासन के बाद परिवार वाले मान गए। इससे पहले दोनों लड़कियों के शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। यह करीब 3 घंटे चला। 3 डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमॉर्टम किया। 



लखीमपुर खीरी हत्याकांड पर लखीमपुर खीरी CMO डॉ अरुणेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि, वीडियोग्राफर की मौजूदगी में डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट की एक कॉपी कोर्ट को और एक कॉपी SP को सौंपी जाएगी। मामले में इंसाफ होगा|



मेरी अनुमति के बिना पोस्टमार्टम किया गया

पीड़ितों की मां ने कहा कि,'हमारी शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मेरी अनुमति के बिना पोस्टमार्टम किया गया। मुझे नहीं दिखाए गए लड़कियों के शव|



दोनों नाबालिग बहनों को घर से ले गए, बलात्कार किया..फिर हत्या कर पेड़ पर लटका दिया 

SP संजीव सुमन ने बताया कि,''छोटू ने ही इन तीनों (जुनैद, सुहैल और हाफिजुर रहमान) का महिलाओं से परिचय करवाया था। कल तीनों लड़के गांव में आए थे और महिलाओं को साथ ले जाकर उनकी इच्छा के विरूद्ध जुनैद और सुहैल ने उनके साथ शारीरिक संबंध बनाया जिसके बाद महिलाए शादी के लिए अड़ गई। इस बात से नाराज होकर उन्होंने दोनों महिलाओं की हत्या कर दी|



'इसके बाद उन्होंने 2 और लड़कों को बुलाकर उनकी मदद से महिलाओं को पेड़ पर लटका दिया। इतनी घटना अभी तक हमारे संज्ञान में आई है। अभी विवरण जांच बाकी है। 4 नामजद के अलावा इसमें मदद करने वाले 2 लोगों को मिलाकर कुल 6 लोग हमारे हिरासत में हैं और उन्हे जेल भेजा जा रहा है|



छोटू: यह मृतक लड़कियों का पड़ोसी है। इसने ही कल दोपहर तीन लड़कों को बुलाया, जिनमें जुनैद, सुहैल ओर हफीजुर्रहमान शामिल है। इनकी दोस्ती दोनों लड़कियों से कराई।


जुनैद और सुहैल: यह दोनों बगल के गांव लालगंज के रहने वाले हैं। 


हफीजुर्रहमान: यह भी जुनैद के गांव का ही रहने वाला था। यह इन आरोपियों के साथ था। 



करीमुद्दीन उर्फ डीडी और आरिफ: यह दोनों सुहैल और जुनैद के साथी हैं। रेप के बाद इन दोनों ने हफीजुर्रहमान के साथ मिलकर गला दबाकर मार दिया था। सबने मिलकर लड़कियों को दुपट्‌टे के सहारे पेड़ पर टांग दिया।



लखीमपुर खीरी में पेड़ से लटके मिले 2 नाबालिग बहनों के शव, रेप के बाद हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाने का आरोप 






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।