मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

'शिक्षकों को जीते जी उचित सुरक्षा उपकरण और इलाज नहीं मिला, अब मौत के बाद उनका सम्मान भी छीन रही योगी सरकार: प्रियंका गांधी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश शिक्षक संघ के 'पंचायत चुनाव में ड्यूटी के दौरान कोरोना से '1621 शिक्षा कर्मचारियों की मौत' के दावे को योगी सरकार द्वारा नकारने पर कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी…

'शिक्षकों को जीते जी उचित सुरक्षा उपकरण और इलाज नहीं मिला, अब मौत के बाद उनका सम्मान भी छीन रही योगी सरकार: प्रियंका गांधी
'शिक्षकों को जीते जी उचित सुरक्षा उपकरण और इलाज नहीं मिला, अब मौत के बाद उनका सम्मान भी छीन रही योगी सरकार: प्रियंका गांधी | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश शिक्षक संघ के 'पंचायत चुनाव में ड्यूटी के दौरान कोरोना से '1621 शिक्षा कर्मचारियों की मौत' के दावे को योगी सरकार द्वारा नकारने पर कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहा,''संवेदनहीन यूपी सरकार झूठ कहकर मृत शिक्षकों की संख्या मात्र 3 बता रही है। शिक्षकों को जीते जी उचित सुरक्षा उपकरण और इलाज नहीं मिला और अब मृत्यु के बाद सरकार उनका सम्मान भी छीन रही है।




कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ‘'पंचायत चुनाव में ड्यूटी करते हुए मारे गए 1621 शिक्षकों की उप्र शिक्षक संघ द्वारा जारी लिस्ट को संवेदनहीन यूपी सरकार झूठ कहकर मृत शिक्षकों की संख्या मात्र 3 बता रही है। शिक्षकों को जीते जी उचित सुरक्षा उपकरण और इलाज नहीं मिला और अब मृत्यु के बाद सरकार उनका सम्मान भी छीन रही है।





गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के शिक्षक संगठनों ने राज्य में हाल में हुए पंचायत चुनाव में ड्यूटी करने वाले 1,621 शिक्षकों, शिक्षामित्रों तथा अन्य विभागीय कर्मियों की मृत्यु का दावा करते हुए सभी के परिजन को एक-एक करोड़ रुपए मुआवजा राशि और आश्रितों को सरकारी नौकरी की मांग की है। प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने इस दावे को गलत ठहराते हुए कहा है कि स्थापित मानकों के हिसाब से देखें तो चुनाव ड्यूटी के दौरान सिर्फ तीन शिक्षकों की मौत हुई है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।