Rampur /Khatauli Assembly Bypoll: यूपी की रामपुर और खतौली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए है| रामपुर से भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने सपा के आसिम रजा को 34 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से हरा दिया है। वही खतौली से राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी मदन भैया ने 22,143 मतों से जीत हासिल की है|
रामपुर से भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना को 81,432 (इक्यासी हज़ार चार सौ बत्तीस) वोट मिले है| जबकि दूसरे नंबर पर रहे सपा के आसिम रजा को 47,296 (सैंतालीस हज़ार दो सौ छियानबे) वोट मिले है|
मुजफ्फरनगर की खतौली से राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी मदन भैया ने 97,139 (सत्तानबे हज़ार एक सौ उनतालीस) वोट हासिल किए| जबकि भाजपा की प्रत्याशी राजकुमारी को 74,996 (चौहत्तर हज़ार नौ सौ छियानबे) वोट मिले है|
RLD ने ट्वीट किया,'' अपार जनसमर्थन और जन सहयोग के लिए खतौली की सम्मानित जनता को दिल से आभार । आपके आशीर्वाद से आज खुशहाल खतौली का सपना साकार होने की राह पर है। ये जीत आपका आशीर्वाद है...आशीर्वाद बना रहे।
चंद्र शेखर आजाद ने ट्वीट किया,''मैंने खतौली की जनता से अपने जन्मदिन का तोहफ़ा मांगा था। खतौली की जनता ने मदन भैय्या को जिताकर वह तोहफा मुझे दे दिया है।आपके प्यार और समर्थन से हम इसी तरह भाईचारे को क़ायम रखकर सदैव नफरत को हराते रहेंगे। यूपी में गठबंधन की जीत पर सभी साथियों को बहुत-बहुत बधाई और मंगलकामनाये।
आपको बता दें कि विधानसभा उपचुनाव 2022 में खतौली विधानसभा सीट से बीजेपी के विक्रम सैनी ने जीत दर्ज की थी| मुजफ्फरनगर दंगों मामले में कोर्ट ने बीजेपी विधायक विक्रम सैनी दो साल की सजा सुनाई थी, जिसके उन्हें अयोग्य घोषित किया गया था| बीजेपी विधायक विक्रम सैनी के अयोग्य घोषित होने के बाद से खतौली विधानसभा सीट खाली हुई थी| वहीं आजम खान को भी हेट स्पीच केस में सजा मिलने के बाद रामपुर विधानसभा सीट खाली हुई थी|