मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

उत्तराखंड के CM तीरथ सिंह रावत ने बीजेपी अध्यक्ष को सौंपा इस्तीफा, कल दोपहर 3 बजे भाजपा विधायक दल की होगी बैठक

देहरादून: उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को इस्तीफा दे दिया है| हालांकि रावत ने अब तक राज्यपाल को इस्तीफा नहीं सौंपा है| भाजपा ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह…

उत्तराखंड के CM तीरथ सिंह रावत ने बीजेपी अध्यक्ष को सौंपा इस्तीफा, कल दोपहर 3 बजे भाजपा विधायक दल की होगी बैठक
उत्तराखंड के CM तीरथ सिंह रावत ने बीजेपी अध्यक्ष को सौंपा इस्तीफा, कल दोपहर 3 बजे भाजपा विधायक दल की होगी बैठक | फ़ोटो: TVL News

देहरादून: उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को इस्तीफा दे दिया है| हालांकि रावत ने अब तक राज्यपाल को इस्तीफा नहीं सौंपा है| भाजपा ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को उत्तराखंड राज्य के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नामित किया है। वह कल राज्य में मौजूद रहेंगे। कल दोपहर 3 बजे पार्टी मुख्यालय में भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। प्रदेश के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की अध्यक्षता में बैठक होगी।



देहरादून में  आज रात प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए तीरथ सिंह रावत ने कहा,'सरकार ने साल 2021 में लोगों को स्वरोजगार, व्यवसाय पर कोविड-19 के प्रतिकूल प्रभाव से राहत सहायता देने के लिए विभिन्न कदम उठाए। हमने लगभग 2,000 करोड़ रुपये की सहायता दी|



तीरथ सिंह रावत ने कहा,''हमारी सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से राजकीय विभागों में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया को आगामी 6 महीने में पूरा कर बेरोजगार युवाओं को 20,000 नियुक्तियां प्रदान करने का प्रयास किया है|




तीरथ सिंह रावत ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को खत के ज़रिए अपना इस्तीफा भेज दिया है| कल देहरादून में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, बीजेपी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम की मौजूदगी में विधान मंडल की बैठक में नए नेता का चुनाव होगा| उत्तराखंड में 70 सीटों की विधानसभा में बीजेपी के 57 विधायक हैं| इसमें से एक सीट गंगोत्री की बीजेपी की खाली है| जानकारी के अनुसार, उन्‍होंने राज्यपाल से मुलाकात के लिए समय मांगा है|




गौरतलब है कि रावत ने इसी साल मार्च में उत्‍तराखंड का मुख्‍यमंत्री पद संभाला था|  त्रिवेंद्र सिंह रावत की विदाई के बाद तीरथ सिंह रावत (Tirath Singh Rawat ) ने 10 मार्च 2021 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री (Chief Minister of Uttarakhand)  पद की शपथ ली थी।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।