मुख्य सामग्री पर जाएँ
27 अगस्त 2026

वैशाली के महनार में सड़क किनारे बस्ती में घुसा बेकाबू ट्रक: 8 लोगों की मौत, कई घायल; PM और CM ने जताया दुख

वैशाली : बिहार के वैशाली ज़िले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ जिले के महनार में एक अनियंत्रित ट्रक ने कई लोगों को कुचल दिया। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें 6-7 बच्चे भी शामिल…

वैशाली के महनार में सड़क किनारे बस्ती में घुसा बेकाबू ट्रक: 8 लोगों की मौत, कई घायल; PM और CM ने जताया दुख
वैशाली के महनार में सड़क किनारे बस्ती में घुसा बेकाबू ट्रक: 8 लोगों की मौत, कई घायल; PM और CM ने जताया दुख — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

वैशाली : बिहार के वैशाली ज़िले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ जिले के महनार में एक अनियंत्रित ट्रक ने कई लोगों को कुचल दिया। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें 6-7 बच्चे भी शामिल हैं। जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। मृतकों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है| सूचना पर मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है| कई ल???गों की हालत नाजुक बनी हुई है|



हादसा महनार-हाजीपुर मेन रोड पर देसरी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर टोला 28 में हुई है। एक ट्रक के सड़क किनारे बस्ती में घुसने से 8 लोगों की मौत हो गई और कई लोगों के घायल होने की खबर है। घटना के बाद मौके पर भारी मात्रा में पुलिस बल पहुंच गया है।



मिली जानकारी के मुताबिक, नयागांव टोला के पास सुल्तानपुर गांव में  पूजा कार्यक्रम था, जिसमे सभी लोग जुटे थे। तभी बेकाबू ट्रक लोगों को रौंदता हुआ पीपल के पेड़ से टकराया है। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक नशे में था।  सूचना पर मौके पर पुलिस की टीम पहुंची| घायलों को ट्रक के नीचे से निकाला गया| पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया|



 वैशाली के DM यशपाल मीणा ने कहा कि,''घटना में अभी तक मरने वालों की संख्या 8 है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, सभी खतरे से बाहर हैं। मृतकों के परिवार से हमने मुलाकात की है। सरकार की तरफ से हर मृतक के परिवार को 5 लाख रुपए अनुग्रह राशि देने का प्रावधान है, जो हम आज ही सुनिश्चित कर रहे हैं|



PM और CM ने जताया दुख

हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख जताया है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ट्वीट किया कि "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिहार के वैशाली में हुआ हादसा दु:खद है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना। घायल जल्द स्वस्थ हों। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रत्येक मृतक के परिजनों को दिए जाएंगे। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।"



बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वैशाली में हुए सड़क हादसे में अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने मृतकों और घायलों के परिजनों को अनुग्रह अनुदान देने और घायलों के इलाज के भी निर्देश दिए। 



मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि,'' वैशाली के देसरी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक द्वारा बच्चों सहित कई लोगों को कुचलने की घटना से मर्माहत हूं। मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना है तथा उन्हें 5-5 लाख रू० अनुग्रह अनुदान दिया जाएगा। घायलों के समुचित इलाज का निर्देश दिया। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 27 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।