मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

मथुरा: यमुना-एक्सप्रेस वे पर लाल सूटकेस में मिली युवती की लाश की शिनाख्त, जल्द हो सकता है मामले का खुलासा

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के राया थाना क्षेत्र इलाके में यमुना-एक्सप्रेस वे पर सूटकेस में मिली युवती की लाश की शिनाख्त हो गई है। मृतक युवती की शिनाख्त आरुषि यादव के रूप में हुई है| वह दिल्ली…

मथुरा: यमुना-एक्सप्रेस वे पर लाल सूटकेस में मिली युवती की लाश की शिनाख्त, जल्द हो सकता है मामले का खुलासा
मथुरा: यमुना-एक्सप्रेस वे पर लाल सूटकेस में मिली युवती की लाश की शिनाख्त, जल्द हो सकता है मामले का खुलासा | फ़ोटो: TVL News

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के राया थाना क्षेत्र इलाके में यमुना-एक्सप्रेस वे पर सूटकेस में मिली युवती की लाश की शिनाख्त हो गई है। मृतक युवती की शिनाख्त आरुषि यादव के रूप में हुई है| वह दिल्ली के बदरपुर की रहने वाली थी| आरुषि यादव 17 नवंबर को दिल्ली के बदरपुर स्थित अपने घर से निकली थी|  18 नवंबर को यमुना एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड के किनारे सूनसान इलाके में फेंके गए ट्रॉली बैग में 25 वर्षीय युवती का शव मिला था| बहरहाल, अब जबकि पुलिस शव की पहचान कर चुकी है तो इस हत्याकांड का जल्द खुलासा होने की संभावना है| पुलिस जांच में जुटी हुई है|



SP सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया, "हमें शव परसों मिला था जिसकी शिनाख्त के लिए टीम लगी थी। मृतका के परिजनों ने शिनाख्त की है। वह दिल्ली के बदरपुर के रहने वाले हैं। हम परिवार से और जानाकरी ले रहे हैं।आगे की जांच चल रही है| "



गौरतलब है कि, राया थाना क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड के किनारे ट्रॉली बैग में 25 वर्षीय युवती का शव मिला था।  सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त करवाने का प्रयास किया था। लेकिन युवती की पहचान नहीं हो पाई थी|



युवती के सीने में गोली मारकर उसकी हत्या की गयी थी। साथ ही युवती के शरीर पर कई चोटों के निशान भी मिले थे| युवती की हत्या करने के बाद उसके शव को एक पॉलीथिन में भरकर लाल रंग के ट्रॉली बैग में बंद कर फेंक दिया गया था | युवती ने काले रंग की टी शर्ट और लोअर पहन रखा था। लाल सफेद व बैगनी रंग की साड़ी भी सूटकेस में मिली थी।


मथुरा: ट्रॉली बैग में 'मिला' 25 वर्षीय युवती का शव, गोली मारकर की गई हैं हत्या 


CO महावन आलोक सिंह ने 18 नवंबर को बताया था कि,''सूनसान इलाके में एक सूटकेस में 25 वर्षीय युवती का शव फेंका गया है। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि लड़की की कहीं और हत्या करके और तथ्यों को छिपाने के लिए उसका शव यहां फेंका गया है। इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।