मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

वीर मातृभूमि पर अपने शीश चढ़ाते हैं, और कायर ग़ुलामी में सर झुकाते हैं: बिरसा मुंडा जयंती पर राहुल गांधी

वाशिम: आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती पर महाराष्ट्र के वाशिम जिले में आदिवासी सम्मेलन में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि,' ये कोई मामूली दिन नहीं है। बिरसा मुंडा जी अंग्रेजों से…

वीर मातृभूमि पर अपने शीश चढ़ाते हैं, और कायर ग़ुलामी में सर झुकाते हैं: बिरसा मुंडा जयंती पर राहुल गांधी
वीर मातृभूमि पर अपने शीश चढ़ाते हैं, और कायर ग़ुलामी में सर झुकाते हैं: बिरसा मुंडा जयंती पर राहुल गांधी | फ़ोटो: TVL News

वाशिम:  आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती पर महाराष्ट्र के वाशिम जिले में आदिवासी सम्मेलन में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि,' ये कोई मामूली दिन नहीं है। बिरसा मुंडा जी अंग्रेजों से लड़े और 24 साल की आयु में अंग्रेजों ने उनकी हत्या की। जो भी उन्हें करना था वो उन्होंने 24 साल में कर डाला| 



बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर महाराष्ट्र के वाशिम जिले में आदिवासी सम्मेलन आयोजित की गई थी। सम्मेलन को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा कि आदिवासी देश के असली मालिक हैं और उनके अधिकार सबसे पहले आते हैं। इस रैली में आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए। 



कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि,'भगवान बिरसा मुंडा अंग्रेजों के ख़िलाफ लड़े और 24 साल की आयु में अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। आज भगवान बिरसा मुंडा जी की सोच पर आक्रमण हो रहा है |



,'एक तरफ भगवान बिरसा मुंडा हैं जो 24 साल की आयु में हिन्दुस्तान के लिए शहीद हो गए और दूसरी तरफ RSS के सावरकर हैं जिन्होंने अंगेज़ों से माफ़ी मांगी, उनका साथ दिया और उनसे पेंशन लेते रहे | वीर मातृभूमि पर अपने शीश चढ़ाते हैं, और कायर ग़ुलामी में सर झुकाते हैं|



राहुल गांधी ने कहा कि,'हिन्दुस्तान में आदिवासी पहले से हैं, आप यहां के असली मालिक हैं |  BJP आपसे कह रही है कि ये ज़मीन आपकी नहीं है, आपकी कभी नहीं थी और आपकी कभी नहीं होगी। हम आपसे कह रहे हैं कि आप यहां के असली मालिक हैं, यह पूरा देश आपका था|



जिस संविधान को बाबा साहेब अम्बेडकर जी और कांग्रेस ने देशवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए बनाया, BJP उस संविधान पर हर तरफ से आक्रमण कर रही है | कांग्रेस हमेशा ही आदिवासियों के अधिकारों के लिए लड़ती आई है, हम आगे भी इस लड़ाई को और मज़बूती से लड़ेंगे|

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।