कोलकाता: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक अभियान के दौरान पुलिस ने बुधवार को 2 पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल दो गैंगस्टर को मार गिराया|एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि,'' हमें सूचना मिली थी कि यहां कुछ अपराधी ठहरे हुए हैं। जब हम छापेमारी के लिए आए तो हमें जसप्रीत और जयपाल मिले, जो पंजाब में कई मामलों में वांछित हैं। हमने उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने विरोध किया और हम पर गोलियां चला दीं। जवाबी कार्रवाई में हमने भी फायरिंग की और उन्हें मार गिराया गया|
बंगाल STF के एडीजी वी.के. गोयल ने बताया कि,',जसप्रीत और जयपाल नाम के 2 अपराधी जिनपर 10 लाख और 5 लाख रुपये का इनाम घोषित है, उन्होंने पंजाब में 2 ASI की हत्या भी की है। STF बंगाल द्वारा इनकी गिरफ़्तारी के ऑपरेशन के दौरान फायरिंग में हमारा एक इंस्पेक्टर बुरी तरह घायल हुआ है। दोनों अपराधी मारे गए|
एडीजी विनीत के. गोयल ने बताया कि,''एक इंस्पेक्टर को घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों (जसप्रीत और जयपाल) पर क्रमशः 10 लाख रुपये और 5 लाख रुपये का इनाम था और हत्या और बैंक डकैती सहित कई मामलों में शामिल थे। 7 लाख रुपये नकद, 5 हथियार, 89 जिंदा कारतूस बरामद किए गए|
पंजाब डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि,''पंजाब पुलिस ने आज लुधियाना निवासी भरत कुमार को राजपुरा में शंभू सीमा के पास से गिरफ्तार किया और एक .30 बोर की पिस्तौल बरामद की। जयपाल का करीबी सहयोगी है भरत कुमार| जयपाल और जसप्रीत के पंजाब से भाग जाने के बाद एमपी के ग्वालियर में उसे रसद सहायता प्रदान कर रहा था। जयपाल (आज कोलकाता में एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मारा गया) वर्तमान में पाकिस्तान स्थित प्रमुख ड्रग तस्करों के साथ मिलकर सीमा पार से ड्रग्स की तस्करी में शामिल था।