मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Kabul Blast: काबुल एयरपोर्ट के बाहर हुए दो बड़े आत्मघाती हमले, 12 अमेरिकी सैनिक समेत 60 की मौत, हमले में ISIS का हाथ

काबुल: अफगानिस्तान के काबुल एयरपोर्ट के बाहर दो आत्मघाती हमले हुए हैं। काबुल में हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास गुरुवार शाम दो विस्फोटों में 12 अमेरिकी नौसैनिक समेत 60 लोगों की मौत की खबर…

Kabul Blast: काबुल एयरपोर्ट के बाहर हुए दो बड़े आत्मघाती हमले, 12 अमेरिकी सैनिक समेत 60 की मौत, हमले में ISIS का हाथ
Kabul Blast: काबुल एयरपोर्ट के बाहर हुए दो बड़े आत्मघाती हमले, 12 अमेरिकी सैनिक समेत 60 की मौत, हमले में ISIS का हाथ | फ़ोटो: TVL News

काबुल: अफगानिस्तान के काबुल एयरपोर्ट के बाहर दो आत्मघाती हमले हुए हैं। काबुल में हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास गुरुवार शाम दो विस्फोटों में 12 अमेरिकी नौसैनिक समेत 60 लोगों की मौत की खबर है। जबकि तीन अमेरिकी सैनिकों समेत 100 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है|



'''''updated:अफगानिस्तान के काबुल एयरपोर्ट के बाहर दो आत्मघाती हमले में 60 से अधिक लोगों की मौत हुई है। इस आतंकी हमले में 12 अमेरिकी सैनिकों की जान गई है और 15 घायल हुए हैं। धमाके में कुल 140 लोग घायल हुए हैं। इन बम धमाकों के पीछे आतंकी संगठन आईएस (इस्लामिक स्टेट) का हाथ होने की बात सामने आ रही थी और देर रात उसने इसकी जिम्मेदारी भी ले ली।''''''''



 आपातकालीन अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार,''काबुल में हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास गुरुवार शाम दो विस्फोटों में कम से कम 60 लोग घायल हो गए|



इन बम धमाकों के के पीछे आतंकी संगठन आईएस (इस्लामिक स्टेट) का हाथ होने की बात सामने आई है। बता दें कि अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन ने पहले ही काबुल एयरपोर्ट पर आतंकी हमले की आशंका जाहिर की थी। साथ ही, अपने नागरिकों को काबुल एयरपोर्ट से दूर रहने की चेतावनी दी थी। वहीं, ब्रिटेन ने इस घटना को लेकर एक आपातकालीन बैठक बुलाई है। दूसरी ओर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी एलान किया है कि वहां के राजदूत अब अफगानिस्तान छोड़ देंगे।


धमाकों की जिम्मेदारी का तत्काल कोई दावा नहीं किया गया था, लेकिन अमेरिकी अधिकारियों ने इस्लामिक स्टेट के अफगान सहयोगी, आईएसआईएस-खोरोसान ( ISIS-Khorosan) पर उंगली उठाई, जो पश्चिम और तालिबान दोनों के दुश्मन के रूप में उभरा है|




पेंटागन के अफसरों ने इस पूरी घटना पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को जानकारी दे दी है। बताया गया है कि उन्होंने व्हाइट हाउस में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक बुलाई है।




इससे पहले पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने कहा,''काबुल हवाईअड्डे पर हुए विस्फोटों में मारे गए लोगों में चार अमेरिकी नौसैनिक भी शामिल हैं| कई अन्य लोगों के घावों का इलाज किया जा रहा है। 




अमेरिकी पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने कहा कि विस्फोट अभय गेट क्षेत्र के पास अफगानों की भीड़ के अंदर से हुआ, जो देश छोड़ने की कोशिश कर रहे थे।"हम पुष्टि कर सकते हैं कि एबी गेट पर विस्फोट एक जटिल हमले का परिणाम था जिसके परिणामस्वरूप कई अमेरिकी और नागरिक हताहत हुए। हम एबी से थोड़ी दूरी पर बैरन होटल में या उसके पास कम से कम एक अन्य विस्फोट की पुष्टि कर सकते हैं। हम अपडेट करना जारी रखेंगे, "




इससे पहले काबुल में अमेरिकी दूतावास ने बताया था,''हवाई अड्डे पर एक बड़ा धमाका हुआ है, और गोलीबारी की खबरें हैं। अमेरिकी नागरिकों को इस समय हवाईअड्डे की यात्रा करने से बचना चाहिए और हवाईअड्डे के फाटकों से बचना चाहिए। अमेरिकी नागरिक जो एबी गेट, ईस्ट गेट या नॉर्थ गेट पर हैं, उन्हें अब तुरंत निकल जाना चाहिए|



फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा,'' फ्रांस के राजदूत अफगानिस्तान छोड़ेंगे और वह, पेरिस से काम करेंगे| साथ ही उन्होंने कहा,''काबुल से 'कई सौ' अफगानों को निकालने की कोशिश फ्रांस करेगा |



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।