अलवर: Bharat Jodo Yatra Day 104: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं के साथ पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत राजस्थान के अलवर के बुर्जा गांव से की।''भारत जोड़ो यात्रा'' इन दिनों राजस्थान में है। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज मंगलवार को (20 दिसंबर, 2022 को) 104वां दिन है। राजस्थान में यात्रा का आज 16वां दिन है। “भारत जोड़ो यात्रा” 88वें दिन रविवार रात (04 दिसंबर, 2022 को) को मध्य प्रदेश से राजस्थान पहुंची थी|
राहुल गांधी ने आज सुबह 6 बजे अलवर के बुर्जा गांव, भगवान महावीर आईटीआई के पास से पदयात्रा की शुरुआत की। यात्रा के सुबह के सत्र में पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी भी आज शामिल हुए। राहुल गांधी के साथ भारत सरकार के पूर्व वित्त सचिव डॉ अरविंद मायाराम, उनकी पत्नी और प्रसिद्ध लेखक शैल मायाराम आज भारत जोड़ो यात्रा के दौरान शामिल हुए।
आज सुबह यात्रा बुर्जा गांव से होते हुए शाम 6: 30 बजे रामगढ़ तक अपना ऐतिहासिक सफ़र तय करेगी। यात्रा का विश्राम बीजवा गांव में होगा|
यह यात्रा तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक ,तलंगाना और महाराष्ट्र से गुजरते हुए अब राजस्थान में है। राजस्थान के बाद भारत जोड़ो यात्रा 21 दिसंबर को हरियाणा के नूह में प्रवेश करेगी। भारत जोड़ो यात्रा पहले पड़ाव में 3 दिन तक हरियाणा में रहेगी। यात्रा अंतिम दिन 23 तारीख को फरीदाबाद मे रुकेगी, जिसके बाद यात्रा दिल्ली में प्रवेश कर जाएगी। यात्रा के लिए हरियाणा में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
''Bharat Jodo Yatra 24 दिसंबर की शाम को दिल्ली पहुंचेगी। उसके बाद 9 दिनों का ब्रेक होगा, ताकि कंटेनरों को मरम्मत करके उत्तर में पड़ने वाली कठोर सर्दी के लिए तैयार किया जा सके।साथ ही कई भारत यात्री लगभग 4 महीने बाद अपने परिवार के साथ समय बिता सकें। 3 जनवरी 2023 को यात्रा फिर शुरू होगी। 2750 कि.मी से ज़्यादा लंबी पदयात्रा अब तक पूरी हो चुकी है।
गौरतलब है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर से कन्याकुमारी से शुरू हुई थी जो कि अब तक तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, तलंगाना, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश से गुजरते हुए अब राजस्थान में है। कांग्रेस की 3750 किमी की भारत जोड़ो यात्रा 12 राज्यों से गुजरेगी। यह दक्षिण में कन्याकुमारी से उत्तर में कश्मीर तक 3,750 किमी का सफर पूरा करेगी।