मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

भारत सरकार के एजेंट 'कनाडाई नागरिक' की हत्या में शामिल थे, मामले की जाँच के लिए भारत सरकार हमारे साथ मिलकर काम करें: ट्रूडो

ओटावा (कनाडा): खालिस्तानी समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने गुरुवार को एक बार फिर कहा,''मैं भारत सरकार से हमारे साथ मिलकर काम करने, इन आरोपों को गंभीरता…

भारत सरकार के एजेंट 'कनाडाई नागरिक' की हत्या में शामिल थे, मामले की जाँच के लिए भारत सरकार हमारे साथ मिलकर काम करें: ट्रूडो
भारत सरकार के एजेंट 'कनाडाई नागरिक' की हत्या में शामिल थे, मामले की जाँच के लिए भारत सरकार हमारे साथ मिलकर काम करें: ट्रूडो | फ़ोटो: TVL News

ओटावा (कनाडा): खालिस्तानी समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने गुरुवार को एक बार फिर कहा,''मैं भारत सरकार से हमारे साथ मिलकर काम करने, इन आरोपों को गंभीरता से लेने और न्याय होने देने का आह्वान करता हूं| दरअसल, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप भारत पर लगाया था, जिसे भारत ने सिरे से खारिज कर दिया था| ट्रूडो ने सोमवार (18 सितंबर, 2023) को कहा था कि,'' सिख नेता हरदीप सिंह निज्जर की 18 जून को  गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद कनाडाई खुफिया एजेंसियां आरोपों की जांच कर रही हैं। ट्रूडो ने आरोप लगाया था कि निज्जर की हत्या के पीछे भारत सरकार की साजिश हो सकती है। ट्रूडो ने कहा था कि देश की सुरक्षा एजेंसियां भारत सरकार और खालिस्तानी आतंकवादी की हत्या के बीच संबंध की जांच कर रही हैं।


यह भी पढ़ें: MEA ने कनाडा में रह रहे भारतीय नागरिकों और छात्रों के लिए जारी की 'एडवाइजरी', दी ये सलाह 


कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने गुरुवार को कहा, "जैसा कि मैंने सोमवार को कहा था, यह मानने के विश्वसनीय कारण हैं कि भारत सरकार के एजेंट कनाडा की धरती पर एक कनाडा के नागरिक की हत्या में शामिल थे...हम भारत सरकार से इस मामले की सच्चाई जानने के लिए आगे बढ़कर हमारे साथ काम करने का आह्वान करते हैं| ट्रूडो ने कहा, "कानून के शासन वाले देश में हमारा दायित्व है कि हम यह सुनिश्चित करें कि ऐसी प्रक्रियाएं कठोर और स्वतंत्र तरीके से सामने आएं और हम यही कर रहे हैं। हम अंतरराष्ट्रीय आधारित व्यवस्था के लिए खड़े हैं..."| 



बता दें ,''18 जून 2023 को खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कनाडा के सरे में स्थित गुरु नानक सिख गुरुद्वारे के नजदीक दो अज्ञात हमलावरों ने हरदीप सिंह निज्जर पर हमला किया था। हमले में उसकी मौत हो गई थी।


यह भी पढ़ें: कनाडा ने भारतीय राजनयिक को किया ‘निष्कासित’, PM ट्रूडो ने भारत सरकार पर लगाया यह आरोप


 ओटावा में हाउस ऑफ कॉमन्स में (संसद में) बोलते हुए, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सोमवार (18 सितंबर, 2023) को कहा कि कनाडाई सुरक्षा एजेंसियां भारत सरकार के एजेंटों और एक कनाडाई नागरिक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बीच संभावित संबंध के विश्वसनीय आरोपों को सक्रिय रूप से आगे बढ़ा रही हैं। ट्रूडो ने कहा, "पिछले कई हफ्तों से कनाडाई सुरक्षा एजेंसियां भारत सरकार के एजेंटों और कनाडाई नागरिक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बीच संभावित संबंध के विश्वसनीय आरोपों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं।"


यह भी पढ़ें: ट्रूडो सरकार की कार्रवाई के जवाब में भारत ने कनाडाई राजनयिक को किया ‘निष्कासित’


ट्रूडो ने कहा कि कनाडा ने भारत सरकार को अपनी गहरी चिंताएं बताई हैं। "कनाडाई धरती पर एक कनाडाई नागरिक की हत्या में किसी विदेशी सरकार की कोई भी संलिप्तता हमारी संप्रभुता का अस्वीकार्य उल्लंघन है।" ट्रूडो ने कहा कि उनकी सरकार इस मामले पर कनाडा के सहयोगियों के साथ मिलकर काम कर रही है और समन्वय कर रही है। उन्होंने कहा, ''कड़े शब्दों में मैं भारत सरकार से इस मामले की तह तक जाने के लिए कनाडा के साथ सहयोग करने का आग्रह करता हूं।''



यह भी पढ़ें: भारत ने कनाडाई नागरिकों के लिए 'वीज़ा सेवाएं' की निलंबित






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 सितंबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।