मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

नेपाल के राष्ट्रपति ने पुष्प कमल दहल को नियुक्त किया नया प्रधानमंत्री, कल शाम 4 बजे लेंगे शपथ; पीएम मोदी ने दी बधाई

काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने आज रविवार को पुष्प कमल दहल को नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया| नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी केंद्र) के पुष्प कमल दहल कल शाम 4 बजे (स्थानीय समय…

नेपाल के राष्ट्रपति ने पुष्प कमल दहल को नियुक्त किया नया प्रधानमंत्री, कल शाम 4 बजे लेंगे शपथ; पीएम मोदी ने दी बधाई
नेपाल के राष्ट्रपति ने पुष्प कमल दहल को नियुक्त किया नया प्रधानमंत्री, कल शाम 4 बजे लेंगे शपथ; पीएम मोदी ने दी बधाई | फ़ोटो: TVL News

काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने आज रविवार को पुष्प कमल दहल को नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया| नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी केंद्र) के पुष्प कमल दहल कल शाम 4 बजे (स्थानीय समयानुसार) नेपाल के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे| भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुष्प कमल दहल को नेपाल का PM चुने जाने पर बधाई दी।


पुष्पा कमल दहल ने आज रविवार को नेपाल के अगले प्रधानमंत्री के रूप में अपनी उम्मीदवारी के संबंध में एक आवेदन प्रस्तुत किया। माओवादी केंद्र के पुष्प कमल दहल ने नेपाल के राष्ट्रपति को लिखे अपने पत्र में कहा है कि 'उन्हें प्रधानमंत्री पद के लिए निर्दलीय सांसदों समेत 169 सांसदों का समर्थन हासिल है।'


उम्मीदवारी पेश करने के बाद नेपाल के राष्ट्रपति ने पुष्प कमल दहल को नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया| वह कल सोमवार शाम 4 बजे (स्थानीय समयानुसार) नेपाल के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे|


पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' तीसरी बार नेपाल के प्रधानमंत्री का कार्यभार संभालेंगे। पहली बार वे 2008 से 2009 और दूसरी बार 2016 से 2017 तक नेपाल के प्रधानमंत्री रह चुके हैं।



पुष्पा कमल दहल सीपीएन-यूएमएल के अध्यक्ष के पी शर्मा ओली, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के अध्यक्ष रवि लामिछाने, राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के प्रमुख राजेंद्र लिंगडेन सहित अन्य नेताओं के साथ राष्ट्रपति कार्यालय पहुंचे और सरकार बनाने का दावा पेश किया। प्रस्ताव में 275-सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में 165 सदस्यों के समर्थन का दावा किया गया है। जिसमें सीपीएन-यूएमएल के 78, सीपीएन-एमसी के 32, आरएसपी के 20, आरपीपी के 14, जेएसपी के 12, जनमत के 6 और नागरिक उन्मुक्ति पार्टी के 3 सदस्य शामिल हैं।


पीएम मोदी ने दी बधाई 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "भारत और नेपाल के बीच अद्वितीय संबंध गहरे सांस्कृतिक जुड़ाव और लोगों के बीच गर्मजोशी के संबंधों पर आधारित है। मैं इस दोस्ती को और मजबूत करने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने की आशा रखता हूं।"





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।