मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

अमेरिकी इतिहास में पहली महिला उपराष्ट्रपति बनी हैं कमला हैरिस इसलिए मत कहिए कि चीजें बदल नहीं सकती: बाइडेन

वॉशिंगटन: जोसेफ आर बाइडेन ने अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली| जो बाइडेन ने संयुक्त राज्य अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की।वह अमेरिका के सबसे उम्रदराज राष्ट्पति हैं| उन्हें म…

अमेरिकी इतिहास में पहली महिला उपराष्ट्रपति बनी हैं कमला हैरिस इसलिए मत कहिए कि चीजें बदल नहीं सकती: बाइडेन
अमेरिकी इतिहास में पहली महिला उपराष्ट्रपति बनी हैं कमला हैरिस इसलिए मत कहिए कि चीजें बदल नहीं सकती: बाइडेन | फ़ोटो: TVL News

वॉशिंगटन: जोसेफ आर बाइडेन ने अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली| जो बाइडेन ने संयुक्त राज्य अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की।वह अमेरिका के सबसे उम्रदराज राष्ट्पति हैं| उन्हें मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स ने शपथ दिलाई। कमला हैरिस (Kamala Harris) ने संयुक्त राज्य अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली| 



शपथ लेने के बाद बाइडन ने कहा कि ,''आज मैं पूरी तरह से अमेरिका को एक साथ लाने, हमारे लोगों को एकजुट करने, हमारे राष्ट्र को एकजुट करने के लिए समर्पित हूं| आज कमला हैरिस अमेरिकी इतिहास में पहली महिला उपराष्ट्रपति बनी हैं इसलिए ये मत कहिए कि चीजें बदल नहीं सकती|



अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि,'' यह लोकतंत्र का दिन है, यह इतिहास और उम्मीद का दिन है। अमेरिका ने कई परीक्षाएं दी हैं और अमेरिका हर चुनौती से उबरा है। उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र का कारण मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा, 'लोगों की इच्छा सुनी गई और उसका पालन किया जा रहा है।'


बाइडन ने कहा, आज हम किसी एक प्रत्याशी की जीत का जश्न नहीं मना रहे हैं बल्कि एक कारण का- लोकतंत्र के कारण का जश्न मना रहे हैं। हमने यह सीखा है कि लोकतंत्र अनमोल है। लोकतंत्र कमजोर है और इस समय में मेरे दोस्तों, लोकतंत्र को बचाया गया है।




बाइडन ने दोनों पार्टियों के अपने पूर्ववर्तियों को धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा, 'मैं दोनों पार्टियों से अपने पूर्ववर्तियों को यहां आने के लिए धन्यवाद देता हूं। जो किसी कारण से यहां नहीं आ पाए मैं उन्हें भी धन्यवाद कहता हूं। मैं हमारे संविधान की मजबूती को, अपने देश की मजबूती को जानता हूं। मैंने अभी एक पवित्र शपथ ली है। यह एक महान देश है। हम सब अच्छे लोग हैं।'



अपने संबोधन में बाइडन ने अमेरिका के बारे में बाकी दुनिया को संदेश दिया। उन्होंने कहा, 'मेरा संदेश हमारी सीमाओं के पार के लिए। अमेरिका ने कई परीक्षाओं का सामना किया है और हम इनसे मजबूत साबित हुए हैं। हम अपने संबंधों को फिर से सुधारेंगे और एक बार फिर दुनिया के साथ गतिविधियों में शामिल होंगे। हम नेतृत्व करेंगे, न केवल हमारी शक्ति के उदाहरण से बल्कि हमारे उदाहरण की शक्ति से। हम शांति, प्रगति और सुरक्षा के लिए विश्वस्त भागीदार बनेंगे।'





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।