रामपुर: उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक नव विवाहिता से दरिंदगी का मामला सामने आया है। रामपुर एक महिला ने ससुर पर बलात्कार का आरोप लगाया है। रामपुर के थाना अजीमनगर में विवाहिता ने अपने ससुर पर बलात्कार और पति समेत ससुरालियों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
सीओ ने बताया,''रामपुर के थाना अजीमनगर में एक महिला ने ससुर पर बलात्कार का आरोप लगाया है।, "तहरीर में पीड़िता ने मारपीट और बलात्कार का आरोप लगाया है। इस संबंध में FIR दर्ज़ कर ली गई है और जांच की जा रही है।"
अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती की शादी छह माह पहले हुई थी। आरोप है मौका पाकर ससुर ने बहू के साथ कई दिन तक दुष्कर्म किया। ससुर की शिकायत जब पति से की तो उसने पीड़िता क साथ ही मारपीट शुरू कर दी। विवाहिता ने पूरा माजरा जब अपने पति को बताया तो वे भड़क गया और मारपीट करने लगा।
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने ससुर, पति और ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अजीमनगर थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार का कहना है कि विवाहिता की शिकायत पर पति और ससुर समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।