मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

जो बाइडेन ने यूक्रेनी नागरिकों पर रूसी बमबारी को 'बर्बर' बताया, पोलैंड पर हुए मिसाइल हमले को लेकर राजदूतों की बैठक बुलाने की कही बात

बाली (इंडोनेशिया): राष्ट्रपति जो बाइडन ने पूर्वी पोलैंड में जनहानि और पोलैंड की जांच का समर्थन करने की संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रतिबद्धता पर विश्व नेताओं के साथ एक बैठक पर चर्चा की| पोलैंड के राष्ट…

जो बाइडेन ने यूक्रेनी नागरिकों पर रूसी बमबारी को 'बर्बर' बताया, पोलैंड पर हुए मिसाइल हमले को लेकर राजदूतों की बैठक बुलाने की कही बात
जो बाइडेन ने यूक्रेनी नागरिकों पर रूसी बमबारी को 'बर्बर' बताया, पोलैंड पर हुए मिसाइल हमले को लेकर राजदूतों की बैठक बुलाने की कही बात | फ़ोटो: TVL News

बाली (इंडोनेशिया):  राष्ट्रपति जो बाइडन ने पूर्वी पोलैंड में जनहानि और पोलैंड की जांच का समर्थन करने की संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रतिबद्धता पर विश्व नेताओं के साथ एक बैठक पर चर्चा की| पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा और अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने पूर्वी पोलैंड में हुए विस्फोट पर बातचीत की। फिलहाल अमेरिकी राष्ट्रपति बिडेन का कहना है कि पोलैंड में दो लोगों की जान लेने वाली मिसाइल रूस से नहीं आई होगी|



कुछ रूसी मिसाइलें नाटो देश पोलैंड में घुस गई थी। पोलैंड के विदेश मंत्रालय ने रूसी निर्मित रॉकेट की पुष्टि की है। घटना में 2 लोगों की मृत्यु हो गई है| इस घटना के बाद पोलैंड ने राजधानी वरसॉ में रूसी राजदूत को तुरंत विस्तृत जानकारी देने के लिए बुलाया|



अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेनी नागरिकों पर रूसी बमबारी को 'बर्बर' बताया| बाली (इंडोनेशिया) में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा, "पश्चिमी यूक्रेन पर मिसाइल से हमले हो रहे हैं। हम यूक्रेन का समर्थन करते हैं जैसा पहले करते आ रहे हैं। हम उन्हें अपनी रक्षा करने की क्षमता देने के लिए जो कुछ भी करना होगा करेंगे|



पोलैंड पर हुए मिसाइल हमले पर जो बाइडेन ने कहा, "बहुत सारी जानकारी है जो इसका विरोध करती हैं। हम इसकी जांच करेंगे। इसकी संभावना नहीं है कि इसे (मिसाइल को) रूस की तरफ से दागा गया होगा। हम राजदूतों की बैठक बुलाएंगे (नाटो के अनुच्छेद 4 और 5 पर)| 



नाटो और G7 नेताओं ने पोलैंड में हुए मिसाइल हमलों की निंदा की

बाली (इंडोनेशिया) में G20 शिखर सम्मेलन के मौके पर नाटो और G7 नेताओं के संयुक्त बयान में कहा गया है कि, "हम बर्बर मिसाइल हमलों की निंदा करते हैं जो रूस ने मंगलवार को यूक्रेनी शहरों और नागरिक बुनियादी ढांचे पर किए। हमने यूक्रेन के साथ सीमा के पास पोलैंड के पूर्वी हिस्से में हुए विस्फोट पर चर्चा की|



संयुक्त बयान में नाटो और G7 नेताओं ने कहा,''हम पोलैंड की जांच में पूर्ण समर्थन और सहायता की पेशकश करते हैं,यूक्रेन और उसके लोगों के लिए हम दृढ़ समर्थन की पुष्टि करते हैं और साथ ही रूस को उसके निर्लज्ज हमलों के लिए जवाबदेह ठहराने की हमारी तत्परता भी है| 


युद्ध के व्यापक प्रभावों से निपटने के लिए जी-20 की बैठक


बाली में G20 शिखर सम्मेलन के मौके पर नाटो और G7 नेताओं के संयुक्त बयान में कहा गया है कि,युद्ध के व्यापक प्रभावों से निपटने के लिए जी-20 की बैठक हो रही है|




पोलैंड में 'गिरीं' रूसी मिसाइलें , 2 लोगों की मौत 



2024 में राष्ट्रपति चुनाव लड़ेंगे डोनाल्ड ट्रंप, उम्मीदवारी का किया ऐलान 






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।