अकोला: महाराष्ट्र के अकोला जिले में मीडिया को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि,' सावरकर जी ने अंग्रेजों की मदद की। उन्होंने अंग्रेजों को चिट्ठी लिखकर कहा - सर, मैं आपका नौकर रहना चाहता हूं। दरअसल, सावरकर को लेकर पूछे गए सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि,'वीर सावरकर ने अंग्रेजों को लिखे एक पत्र में कहा, "सर, मैं आपके सबसे आज्ञाकारी सेवक बने रहने की याचना करता हूं" और उन्होंने पत्र पर हस्ताक्षर किए। सावरकर जी ने अंग्रेज़ों की मदद की थी|
राहुल गांधी ने कहा कि,'जब सावरकर जी ने इस कागज पर हस्ताक्षर किया तो उसका कारण डर था अगर वो डरते नहीं तो वो कभी हस्ताक्षर नहीं करते। जब उन्होंने हस्ताक्षर किया तब उन्होंने महात्मा गांधी, सरदार पटेल आदि नेताओं को धोखा दिया|
बता दें कि,'आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती पर महाराष्ट्र के वाशिम जिले में आदिवासी सम्मेलन में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा था कि,' ' ये कोई मामूली दिन नहीं है। एक तरफ भगवान बिरसा मुंडा हैं जो 24 साल की आयु में हिन्दुस्तान के लिए शहीद हो गए और दूसरी तरफ RSS के सावरकर हैं जिन्होंने अंगेज़ों से माफ़ी मांगी, उनका साथ दिया और उनसे पेंशन लेते रहे |