मुरादाबाद: मुरादाबाद के केजीके कॉलेज के एक कर्मचारी ने शौचालय (लेडीज टॉयलेट) में मोबाइल छिपाकर महिला शिक्षिकाओं और छात्राओं की वीडियो बना ली। शौचालय से निकलते हुए कर्मचारी को एक महिला प्रोफेसर ने देख लिया। जब वह शौचालय में गई तब वहां एक मोबाइल रखा हुआ था| मोबाइल ऑन था और उसमें वीडियो रिकॉर्डिंग हो रहा था| महिला प्रोफेसर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कर्मचारी राजेश कुमार के खिलाफ मझोला थाने में केस दर्ज कर लिया गया है।
केजीके (केदारनाथ गिरधारीलाल खत्री) पीजी कॉलेज की महिला एसोसिएट प्रोफेसर ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राजेश कुमार पर आरोप लगाया है कि उसने महिला शौचालय में मोबाइल को वीडियो मोड पर ऑन करके छुपा दिया था|
जब महिला प्रोफेसर शौचालय गई, तो प्रोफेसर की नजर मोबाइल पर पड़ी, उसमें शौचालय यूज कर रही महिलाओं का वीडियो रिकॉर्ड हो रहा था| इसका पता लगने पर इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई| फोन में और कई पूर्व की वीडियो क्लिप भी मिली हैं| जिसके बाद पुलिस ने मझोला थाना क्षेत्र में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (चपरासी)राजेश कुमार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है|
केजीके कॉलेज के शौचालय में मोबाइल से वीडियो रिकॉर्डिंग के मामले पर मुरादाबाद के SSP हेमराज मीणा ने बताया,''माएक तहरीर प्राप्त हुई है जिसमें एक महिला द्वारा बताया गया है कि जब वे शौचालय में गई तब वहां एक मोबाइल रखा हुआ था जिसमें वीडियो रिकॉर्डिंग ऑन थी। ये मोबाइल वहीं के एक कर्मचारी का था| मामला दर्ज़ करके गिरफ़्तारी के लिए टीमें लगा दी गई हैं। मोबाइल के डेटा को अनलॉक कराया जा रहा है|