अमरावती: उमेश कोल्हे हत्याकांड: महाराष्ट्र के अमरावती जिले में हुए उमेश कोल्हे हत्या की घटना से जुड़े सातवें आरोपी को पुलिस ने नागपुर (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार किया है| सिटी कोतवाली थाना की पुलिस निरीक्षक नीलिमा अराज ने सातवें आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है| पुलिस निरीक्षक नीलिमा अराज ने बताया,''उमेश कोल्हे हत्याकांड के मामले में पुलिस ने सातवें आरोपी और मास्टरमाइंड शेख इरफान शेख रहीम को गिरफ्तार किया है|
उमेश कोल्हे हत्याकांड मामले में पहले छह आरोपियों की पहचान 22 साल के मुदस्सिर अहमद, 25 साल के शाहरुख पठान, 24 साल के अब्दुल तौफिक, 22 साल के शोएब खान, 22 साल के अतिब रशीद और 44 साल के युसूफकान बहादुर खान के रूप में हुई है।
अमरावती DCP ने बताया था,'उमेश कोल्हे हत्याकांड में हमने अभी तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन पर IPC की धारा 302, 120B, और 109 के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि उन्होंने(उमेश कोल्हे) नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर जो पोस्ट किया था उस कारण यह घटना हुई|
'क्या हत्या का कारण नूपुर शर्मा से संबंधित उनकी सोशल मीडिया पोस्ट थी' के जवाब में DCP विक्रम ने कहा,' प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है| आज यानी शनिवार-02 जुलाई, 2022 को अमरावती DCP विक्रम ने कहा था,''अब तक 6 लोगों को गिरफ़्तार कर पुलिस हिरासत में भेजा है। उन पर IPC की धारा 302 (हत्या), 120B (आपराधिक साजिश), और धारा 34 लगाई गई है|
21 जून को हुई थी हत्या
पुलिस के मुताबिक 54 साल के उमेश प्रहलादराव कोल्हे केमिस्ट की दुकान चलाते थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर नूपुर शर्मा के समर्थन में कुछ पोस्ट किया था। दावा है कि इसको लेकर ही 21 जून को उनकी हत्या कर दी गई। यह घटना 21 जून की रात करीब 10 बजे की है|
भाजपा का सक्रिय सदस्य है कन्हैयालाल का हत्यारा आतंकी रियाज
21 जून की रात को को किसी ने चाकू मार दिया: उमेश कोल्हे के भाई ने कहा
उमेश कोल्हे (जिनकी अमरावती में हत्या कर दी गई) के भाई महेश कोल्हे ने कहा,"21 जून की रात को भाई हमेशा की तरह अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे और उसी रात को किसी ने उनको चाकू मार दिया। मुझे फोन आया कि उन्हें किसी ने चाकू मार दिया है लेकिन जब मैं वहां पहुंचा तो उनकी मौत हो चुकी थी|
देश में जो हो रहा है उसके लिए नुपुर शर्मा अकेले ही जिम्मेदार हैं: सुप्रीम कोर्ट
हमें समझ नहीं आ रहा कि उमेश कोल्हे हत्या के पीछे क्या वजह..
महेश कोल्हे ने कहा,''उनकी कभी किसी से दु्श्मनी नहीं थी। हमें समझ नहीं आ रहा कि इसके पीछे क्या वजह हो सकती है। 12 दिन हो गए लेकिन पुलिस ने हमें कोई कारण नहीं बताया है। हमने पुलिस से पूछा कि क्या यह लूटपाट का मामला है तो पुलिस ने कहा कि लूटपाट में शरीर पर घाव किए जाते हैं, गले पर नहीं|
अमरावती हत्याकांड: केमिस्ट उमेश कोल्हे हत्याकांड में अब तक 6 लोग गिरफ़्तार, मामले की जांच करेगी NIA
...इतने छोटे से फॉरवर्ड से जानलेवा हमला होना, हम नहीं समझ पा रहे हैं
महेश कोल्हे ने कहा,"भइया ने कुछ मैसेज नूपुर शर्मा के बारे में कुछ ग्रुप में फॉरवर्ड किए थे। लेकिन इतने छोटे से फॉरवर्ड से जानलेवा हमला होना, हम नहीं समझ पा रहे हैं। अभी तक हमें कोई दूसरा कारण नजर नहीं आ रहा है|
दुकानदार उमेश कोल्हे हत्याकांड की जांच आतंकवाद-रोधी एजेंसी (NIA) करेगी| गृह मंत्रालय ने 21 जून को अमरावती महाराष्ट्र में उमेश कोल्हे की बर्बर हत्या से संबंधित मामले की जांच NIA को सौंप दी है। हत्या के पीछे की साजिश, संगठनों की संलिप्तता और अंतरराष्ट्रीय संबंधों की गहन जांच की जाएगी।