शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के थाना कलान क्षेत्र में एक गांव में घर में शादी से एक एक दिन पहले बड़ा हादसा हो गया। यहाँ घरेलू गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से चार महिलाओं की मौत हो गई। जबकि 6 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। यह घटना शाहजहांपुर जिले के थाना कलान क्षेत्र के विक्रमपुर गांव की है। 3 जुलाई को बारात आना थी। उससे एक दिन पहले 2 जुलाई को हादसा हो गया।
शनिवार को 4 बजे शादी में आए मेहमानों के लिए खाना बनाते समय घर में सिलेंडर फट गया, जिससे घर में आग लग गई| इस हादसे में 4 महिलाओं की जिंदा जलकर मौत हो गई| जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं |
घटना के बाद अफरा तफरी मच गई, आनन-फानन में लोगों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है| फिलहाल, पुलिस मौके पर पहुंच गई है|राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया है|
अमरावती हत्याकांड की जांच करेगी NIA
गांव विक्रमपुर के ग्राम प्रधान ओमवीर सिंह यादव के भाई रामनिवास की बेटी पिंकी (प्रियंका) की शादी जैथरा गांव निवासी अजीत से तय हुई थी। 3 जुलाई को बारात आना थी। घर शादी में शामिल होने के लिए मेहमान आए थे।
भाजपा का सक्रिय सदस्य है कन्हैयालाल का हत्यारा आतंकी रियाज
शनिवार को 4 बजे घर में मेहमानों के लिए खाना बन रहा था| इसी दौरान एलपीजी गैस सिलेंडर लीक हो गया और उसमें धमाका हो गया और घर के अंदर भीषण आग लग गई।
उमेश कोल्हे हत्याकांड का मास्टरमाइंड नागपुर से गिरफ्तार
हादसे में पूर्व प्रधान मुन्नी देवी, गंगा देवी और नीलम देवी और वंदना की मौत हो गई, जबकि आसपास खड़े आधा दर्जन से ज्यादा लोग झुलस गए| घटना के बाद अफरा तफरी मच गई|
देश में जो हो रहा है उसके लिए नुपुर शर्मा अकेले ही जिम्मेदार हैं: सुप्रीम कोर्ट
हादसे के बाद आनन-फानन सभी को घर से बाहर निकालकर झुलसी महिलाओं को राजकीय मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए भेजा गया। वहीं हादसे में मरने वाली महिलाओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
जलालाबाद के सीओ मस्सा सिंह ने बताया,''थाना कलान के विक्रमपुर गांव में वर्तमान प्रधान के घर शादी में शामिल होने के लिए मेहमान आए थे। घर में सिलेंडर का रेगुलेटर ढीला होने के कारण ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट के कारण घर में आग लगी। घटना में 4 महिलाओं की मृत्यु हुई और 3 लोग घायल हैं|