अमरावती: उमेश कोल्हे हत्याकांड: महाराष्ट्र के अमरावती जिले में हुए उमेश कोल्हे हत्याकांड में अब तक 7 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है| 'उमेश कोल्हे हत्याकांड के मामले में पुलिस ने सातवें आरोपी और मास्टरमाइंड शेख इरफान शेख रहीम को नागपुर (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार किया है|पूछताछ चल रही है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा
शनिवार-02 जुलाई, 2022 को अमरावती DCP विक्रम ने कहा,'' प्रथम दृष्टया लग रहा है कि उन्होंने(उमेश कोल्हे) नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर जो पोस्ट किया था उस कारण यह घटना हुई|
आज यानी रविवार को उमेश कोल्हे के भाई महेश कोल्हे ने कहा,'पुलिस नोट के जरिए हमको पता चला कि नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट डालने पर भईया (उमेश कोल्हे) की हत्या हुई है। यूसुफ खान (गिरफ़्तार आरोपी) के साथ भईया की अच्छी दोस्ती थी और उसको हम 2006-07 से जानते हैं और अच्छे संबंध हैं|
आज यानी रविवार को महेश कोल्हे ने कहा,'हमारी एक ही मांग की इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में डाला जाए और जल्द से जल्द आरोपियों को सज़ा मिले। हमें किसी की तरफ से कोई धमकी या कोई दबाव नहीं है|
21 जून की रात को को किसी ने चाकू मार दिया: उमेश कोल्हे के भाई ने कहा
शनिवार को महेश कोल्हे ने कहा,"21 जून की रात को भाई हमेशा की तरह अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे और उसी रात को किसी ने उनको चाकू मार दिया। मुझे फोन आया कि उन्हें किसी ने चाकू मार दिया है लेकिन जब मैं वहां पहुंचा तो उनकी मौत हो चुकी थी|
भाजपा का सक्रिय सदस्य है कन्हैयालाल का हत्यारा आतंकी रियाज
हमें समझ नहीं आ रहा कि उमेश कोल्हे हत्या के पीछे क्या वजह..
महेश कोल्हे ने कहा,''उनकी कभी किसी से दु्श्मनी नहीं थी। हमें समझ नहीं आ रहा कि इसके पीछे क्या वजह हो सकती है। 12 दिन हो गए लेकिन पुलिस ने हमें कोई कारण नहीं बताया है। हमने पुलिस से पूछा कि क्या यह लूटपाट का मामला है तो पुलिस ने कहा कि लूटपाट में शरीर पर घाव किए जाते हैं, गले पर नहीं|
देश में जो हो रहा है उसके लिए नुपुर शर्मा अकेले ही जिम्मेदार हैं: सुप्रीम कोर्ट
...इतने छोटे से फॉरवर्ड से जानलेवा हमला होना, हम नहीं समझ पा रहे हैं
महेश कोल्हे ने कहा,"भइया ने कुछ मैसेज नूपुर शर्मा के बारे में कुछ ग्रुप में फॉरवर्ड किए थे। लेकिन इतने छोटे से फॉरवर्ड से जानलेवा हमला होना, हम नहीं समझ पा रहे हैं। अभी तक हमें कोई दूसरा कारण नजर नहीं आ रहा है|
मुख्य आरोपी शेख इरफान शेख रहीम को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा
अमरावती हत्याकांड पर अमरावती सिटी कोतवाली थाना की पुलिस निरीक्षक नीलिमा अराज ने आज यानी रविवार को कहा,'कल (शनिवार-02 जुलाई, 2022 को) रात मुख्य आरोपी को गिरफ़्तार किया गया और अभी उससे पूछताछ चल रही है। मामले में अब तक 7 आरोपी गिरफ़्तार किए जा चुके हैं और इनकी संख्या बढ़ भी सकती है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा
'उमेश कोल्हे हत्याकांड मामले में गिरफ्तार सातों आरोपियों की पहचान 22 साल के मुदस्सिर अहमद, 25 साल के शाहरुख पठान, 24 साल के अब्दुल तौफिक, 22 साल के शोएब खान, 22 साल के अतिब रशीद और 44 साल के युसूफकान बहादुर खान, मास्टरमाइंड शेख इरफान शेख रहीम के रूप में हुई है।
अमरावती हत्याकांड: केमिस्ट उमेश कोल्हे हत्याकांड में अब तक 6 लोग गिरफ़्तार, मामले की जांच करेगी NIA