मुंबई: महाराष्ट्र में सियासी उथल पुतल (Maharashtra Political turmoil) के बीच रविवार से महाराष्ट्र विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र शुरू हुआ| भाजपा उम्मीदवार राहुल नार्वेकर महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए। राहुल नार्वेकर ने स्पीकर की कुर्सी संभाल ली|
विधानसभा में राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा,''एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में भाजपा-शिवसेना गठबंधन की यह सरकार महाराष्ट्र की सभी आकांक्षाओं को पूरा करने की कोशिश करेगी और हमें उम्मीद है कि आप (अध्यक्ष) इसके लिए सहयोग देंगे|
विधानसभा में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा,'बालासाहेब ठाकरे की मान्यताओं के आधार पर भाजपा-शिवसेना सरकार ने कार्यभार संभाला है। आज तक हमने देखा है कि लोग विपक्ष से सरकार में आते हैं लेकिन इस बार सरकार के नेता विपक्ष में आए|
एकनाथ शिंदे ने कहा,'मैं खुद मंत्री था, कई अन्य मंत्रियों ने भी सरकार छोड़ी। बालासाहेब ठाकरे और आनंद दिघे की विचारधारा के प्रति समर्पित मेरे जैसे आम कार्यकर्ता के लिए यह बहुत बड़ी बात थी|