मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बाराबंकी: 2 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद

बाराबंकी: बाराबंकी जिले में थाना देवा पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया | चोरों के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी यमुना प्रसाद द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश…

बाराबंकी: 2 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद
बाराबंकी: 2 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद | फ़ोटो: TVL News

बाराबंकी: बाराबंकी जिले में थाना देवा पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया |  चोरों के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी यमुना प्रसाद द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु जनपद में अभियान चलाकर गिरफ्तारी/बरामदगी करने का निर्देश समस्त थाना प्रभारियों को दिया गया है, जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी/दक्षिणी व समस्त क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में शातिर अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है।




थानाध्यक्ष देवा प्रकाशचन्द्र शर्मा के नेतृत्व में आज  थाना देवा पुलिस टीम द्वारा विशाल उर्फ तनुज पुत्र रामू गौतम और ज्ञानचन्द्र उर्फ ज्ञानू पुत्र राजेन्द्र गौतम (निवासीगण मवैया थाना देवा ) को पवैय्याबाद नहर पटरी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी की एक मोटर साइकिल स्पलेण्डर प्लस व एक एक्टिवा बरामद हुई। 




चोरों द्वारा मोटर साइकिल, विशुनपुर में न्यू एक्सेल कम्प्यूटर एजूकेशन इस्टीट्यूट से चुराया गया था, जिसके सम्बन्ध में थाना देवा पर 98/21 धारा 379 भादवि पंजीकृत है।  पुलिस पूछताछ में शातिर चोरों ने बताया कि हम लोग मोटर साइकिल चुराकर बिक्री से प्राप्त धन से अपना जीवन यापन करते है। हमलोगों ने करीब 06 माह पूर्व लखनऊ चारबाग से एक एक्टिवा चुराई थी जिसे छिपाकर विशाल के घर में रख दिया था|




पुलिस ने बताया,''एक्टिवा को ई-चालान ऐप से चेक किया गया तो एक्टिवा वाहन स्वामी का नाम विशाल वर्मा पुत्र जयतोष कुमार वर्मा निवासी बसन्त बिहार कालोनी मडियाव सीतापुर रोड लखनऊ की है, जिसे दिनांक 05.09.2020 को एचडीएफसी बैंक चारबाग लखनऊ से चुराई गयी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना नाका हिन्डोला में मु0अ0सं0 297/20 धारा 379 भादवि पंजीकृत है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।