छत्तीसगढ़ में कोविड टीकाकरण नहीं होगा बाधित, अभी पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध
रायपुर: छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स, 60 वर्ष से अधिक के नागरिकों और 45 वर्ष से 59 वर्ष तक के को-मोरबिडिटी वालों का टीकाकरण नियमित रूप से जारी रहेगा। अभी प्रदेश में पर्याप्त सं…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
छत्तीसगढ़ में कोविड टीकाकरण नहीं होगा बाधित, अभी पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध | फ़ोटो: TVL News
रायपुर: छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स, 60 वर्ष से अधिक के नागरिकों और 45 वर्ष से 59 वर्ष तक के को-मोरबिडिटी वालों का टीकाकरण नियमित रूप से जारी रहेगा। अभी प्रदेश में पर्याप्त संख्या में वैक्सीन उपलब्ध हैं।
राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. अमर सिंह ठाकुर ने बताया कि 19 मार्च को टीकाकरण शुरू होने के पहले चार लाख 64 हजार वैक्सीन प्रदेश के पास है।
छत्तीसगढ़ को जल्द ही भारत सरकार से पांच लाख 26 हजार नई वैक्सीन मिलने वाली हैं। वैक्सीन की नई खेप अगले कुछ दिनों में यहां पहुंच जाएगी। वैक्सीन की उपलब्धता को लेकर अभी कोई दिक्कत नहीं है। प्रदेश के लोगों का रोज पहले की ही तरह निर्धारित सत्रों के अनुसार नियमित टीकाकरण जारी रहेगा।
राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ अमर सिंह ठाकुर ने बताया कि राज्य में कोरोना वैक्सीनेशन की प्रक्रिया में कोई बाधा नही आएगाी क्योंकि जल्द ही भारत सरकार से वैक्सीन आने वाली है, तब तक की अवधि के लिए अभी राज्य में वैक्सीन उपलब्ध है और वैक्सीनेशन पूर्व के जैसे ही चलता रहेगा।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 19 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।