गांव दलपुरा स्थित इरम ब्रिक फील्ड पर देर रात एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई।
ईंट बनाने के लिए मिट्टी तैयार करने वाली मोर्टार मशीन के पास काम करते समय ट्रैक्टर बैक होने पर मजदूर मशीन के नीचे आ गया।
चन्द्रपाल (40) पुत्र भूपराम निवासी रिछौला, तहसील व थाना बीसलपुर, जिला पीलीभीत काफी समय से इरम ब्रिक फील्ड पर मजदूरी कर रहा था।
बीती रात भट्ठे पर काम चल रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर बैक करते समय चन्द्रपाल मोर्टार मशीन की चपेट में आ गया,
परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की अपील की है।
उनका कहना है कि परिवार का भरण-पोषण करने वाले सदस्य के निधन से उनकी आर्थिक स्थिति चरमरा गई है।
पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
वहां मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। हादसा उस वक्त हुआ जब वह सड़क किनारे काम में व्यस्त थे।