थाना आसपुर देवसरा क्षेत्रान्तर्गत डकवा पट्टी मार्ग पर तेलियान नहर के पास थाना आसपुर देवसरा पुलिस व स्वाट टीम से हुई मुठभेड़ में 01 अभियुक्त के पैर में लगी गोली व मौके से अन्य 01 अभियुक्त गिरफ्तार किया गया ।
घायल अभियुक्त सुफियान उर्फ पुच्ची उपरोक्त को उपचार हेतु सीएचसी अमरगढ़ भेजा गया ।
शातिर घायल अभियुक्त सुफियान उर्फ पुच्ची पर लूट, डकैती, चोरी, गैंगस्टर एक्ट, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट जैसे लगभग एक दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है
एवं गुलशाद उर्फ गुलजार उपरोक्त पर चोरी, हत्या का प्रयास जैसे कुल 06 अभियोग पंजीकृत है।
अभियुक्तों के कब्जे से 02 अदद देशी तमंचा 315 बोर, 03 खोखा कारतूस 315 बोर, 02 मिस कारतूस 315 बोर बरामद व ट्रक को चोरी करके बेचने पर बचे हुए 15000/- रुपये बरामद किये गये ।
नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।
वादी ने दिनांक 29.12.2024 को सुबह बारह चक्का ट्रक को थाना आसपुर देवसरा क्षेत्रान्तर्गत उदईशाहपुर पेट्रोल पम्प पर लाकर खड़ा किया था ।
दिनांक 08-01-2025 को रात्रि में ट्रक पेट्रोल पम्प से चोरी हो गया है। ट्रक के चोरी के संबंध में जानकारी वादी को दि0 14-01-2025 को पेट्रोल पम्प जाने पर पता चला।
जिसके संबंध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर *मु0अ0सं0 27/2025 धारा 303(2) बीएनएस* बनाम अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया था । आज पूछताछ में अभियुक्तगणों द्वारा जुर्म स्वीकार किया गया।