मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

BASTI Block Pramukh Chunav: BJP ने जारी की ब्लाक प्रमुख प्रत्याशियों की सूची, गौर से जटाशंकर शुक्ला की पत्नी को मिला टिकट

BASTI Block Pramukh Chunav: जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के बाद अब ब्लॉक प्रमुख पद को लेकर घमासान शुरू हो गया है| भारतीय जनता पार्टी के ब्लाक प्रमुख प्रत्याशियों की सूची हुई जारी । बस्ती जिले की 14 ब्ला…

BASTI Block Pramukh Chunav: BJP ने जारी की ब्लाक प्रमुख प्रत्याशियों की सूची, गौर से जटाशंकर शुक्ला की पत्नी को मिला टिकट
BASTI Block Pramukh Chunav: BJP ने जारी की ब्लाक प्रमुख प्रत्याशियों की सूची, गौर से जटाशंकर शुक्ला की पत्नी को मिला टिकट | फ़ोटो: TVL News

BASTI Block Pramukh Chunav: जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के बाद अब ब्लॉक प्रमुख पद को लेकर घमासान शुरू हो गया है| भारतीय जनता पार्टी के ब्लाक प्रमुख प्रत्याशियों की सूची हुई जारी । बस्ती जिले की 14 ब्लाक प्रमुख प्रत्याशीयो की सूची हुई जारी।



हर्रैया विधायक अजय सिंह के बड़े भाई कृष्ण कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, पार्टी ने पूर्व जिलाध्यक्ष यशकांत सिंह पर रामनगर से भरोसा जताया है।


हालांकि जारी सूची से कई ऐसे नाम गायब हैं, जो काफी समय से स्वयं को प्रमुख पद का दावेदार मानकर चुनाव की तैयारी में लगे थे। पार्टी का समर्थन न मिलने ऐसे चेहरों पर अब मायूसी है। 



जिला अध्यक्ष महेश शुक्ला की ओर से जारी सूची में कुदरहा ब्लॉक से अनिल दुबे, कप्तानगंज से मिथिलेश निषाद, दुबौलिया से विनय कुमार सिंह, परशुरामपुर से शांति देवी, माता शिरीष पांडेय, बनकटी से मेवाती पत्नी खुल्लर, सदर से राकेश श्रीवास्तव को पार्टी ने समर्थित प्रत्याशी घोषित किया है।


बहादुरपुर ब्लॉक से रामकुमार, विक्रमजोत से कृष्ण कुमार सिंह, रामनगर से पूर्व जिलाध्यक्ष यशकांत सिंह, सल्टौआ गोपालपुर से गीता देवी पत्नी अशोक कुमार, सांउघाट से अभिषेक कुमार, हरैया से विकास कुमार निषाद, गौर से कांति शुक्ला पत्नी जटाशंकर को उम्मीदवार बनाया गया है।





BJP ने जारी की बस्ती जिले के ब्लाक प्रमुख प्रत्याशियों की सूची:

कुदरहा ब्लॉक से अनिल दुबे।

कप्तानगंज ब्लाक से मिथिलेश निषाद ।

दुबौलिया ब्लॉक से विनय कुमार सिंह।

परशुरामपुर से शांति देवी माता शिरीष पांडेय।

बनकटी ब्लाक से मेवाती पत्नी खुल्लर।

सदर ब्लाक से राकेश श्रीवास्तव।

बहादुरपुर ब्लाक से रामकुमार

विक्रमजोत से कृष्ण कुमार सिंह ।

रामनगर ब्लाक से यशकांत सिंह ।

साल्टौआ गोपालपुर से गीता देवी पत्नी अशोक कुमार ।

 साउघाट ब्लाक से अभिषेक कुमार ।

हरैया ब्लाक से विकास कुमार निषाद ।

 गौर ब्लाक से कांति शुक्ला पत्नी जटाशंकर ।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।