मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती: जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए BJP ने संजय चौधरी को बनाया प्रत्याशी

बस्ती: बस्ती में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने रुधौली से जिला पंचायत सदस्य संजय चौधरी को प्रत्याशी बनाया है. बुधवार रात इस आशय की चिट्ठी जारी हुई. प्रत्याशी बनाए जाने क…

बस्ती: जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए BJP ने संजय चौधरी को बनाया प्रत्याशी
बस्ती: जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए BJP ने संजय चौधरी को बनाया प्रत्याशी — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: बस्ती में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने रुधौली से जिला पंचायत सदस्य संजय चौधरी को प्रत्याशी बनाया है. बुधवार रात इस आशय की चिट्ठी जारी हुई. प्रत्याशी बनाए जाने के बाद संजय ने सोशल मीडिया पर सभी नेताओं को धन्यवाद कहा है. उन्होंने लिखा - 'मैं भारतीय जनता पार्टी से बस्ती जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु प्रत्याशी घोषित हुआ हूँ मैं अपने पार्टी के शीर्षनेतृत्व, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, सांसद हरीश द्विवेदी, समस्त सम्मानित विधायकगण, बस्ती चुनाव प्रभारी चिरंजीव चौरसिया,  सभी प्रिय शुभचिंतक ,एवं सभी प्रिय सहयोगी का बहुत बहुत धन्यवाद एवं हृदय से आभार. मैं सदैव भारतीय जनता पार्टी के निर्देशो का निर्वहन करता रहूंगा




गौरतलब है कि आपके ने पहले ही यह सूचना के माध्यम से प्रेषित कर दी थी कि संजय ही भाजपा के उम्मीदवार होंगे. बता दें पिछले तीन दशक से भाजपा की राजनीति कर रहे संजय चौधरी के पास संगठन में काम करने का पुराना अनुभव रहा है.90 के दशक में पार्टी से जुड़े संजय चौधरी तीन बार जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष रह चुके है एक बार जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर पद पर रहने वाले संजय पर पार्टी ने सांगठनिक जिम्मेदारियां को बखूबी निभाया. 




प्रान्तीय परिषद सदस्य रहे संजय चौधरी दो बार रूधौली विधानसभा से किस्मत आजमा चुके है.वर्तमान में गोरक्षप्रान्त के पिछड़ा वर्ग उपाध्यक्ष पद पर रहते हुए उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है.किसान पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखने वाले संजय चौधरी की पहचान मृदुभाषी और सरल स्वभाव की मानी जाती है.पार्टी में तीन दशकों का सफर कर रहे संजय की उम्मीदवारी  उन्हें राजनीतिक सफर में एक और कदम आगे की तरफ बढ़ा रही है|



बहरहाल यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि जिला पंचायत के चुनाव में जिस प्रकार का संख्या बल का गणित है उसे भाजपा के दिग्गज नेता किस प्रकार अपने अनुकूल कर पाते हैं संजय|



पार्टी समर्थित सदस्यों का अंकगणित:  जिला पंचायत का सदन 43 सदस्यों का है। अध्यक्ष पद की कुर्सी पर आसीन होने के लिए कम से कम 22 सदस्यों का समर्थन आवश्यक है। जबकि बीते दिनों हुए चुनाव में भाजपा के समर्थन से नौ, सपा के समर्थन से 16, कांग्रेस से एक, बसपा से छह, भासपा से दो, भीम आर्मी के समर्थन से एक जिला पंचायत सदस्य को ही जीत मिली है। वहीं, आठ सदस्य निर्दलीय हैं। जाहिर है आंकड़ों में बहुमत किसी के पास नहीं है।




रिपोर्ट- सोमनाथ सोनकर



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।