मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

बस्ती: सात हज़ार सात सौ दो किसानों की नहीं हो पाई ईकेवाईसी, इकतीस जनवरी तक पूरा करने का निर्देश

बस्ती: बस्ती में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अन्तर्गत 10099 किसानों का भूलेख अंकन व 7702 की ई-केवाईसी अभी नहीं हो पायी है| प्रभारी जिलाधिकारी/सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति ने सभी तहसीलदार तथा…

बस्ती: सात हज़ार सात सौ दो किसानों की नहीं हो पाई ईकेवाईसी, इकतीस जनवरी तक पूरा करने का निर्देश
बस्ती: सात हज़ार सात सौ दो किसानों की नहीं हो पाई ईकेवाईसी, इकतीस जनवरी तक पूरा करने का निर्देश — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: बस्ती में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अन्तर्गत 10099 किसानों का भूलेख अंकन व 7702 की ई-केवाईसी अभी नहीं हो पायी है| प्रभारी जिलाधिकारी/सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति ने सभी तहसीलदार तथा बीडीओ को 31 जनवरी तक ईकेवाईसी का कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया है।  उन्होने कहा है कि 61080 किसानों का आधार कार्ड फीड कराना है तथा 25929 का पी.एफ.एम.एस. डाटा रिजेक्ट हुआ है, इसे भी सही कराना है।



उन्होने निर्देश दिया है कि प्रत्येक ब्लाक से डेली प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की जाय। डीपीआरओ सभी गॉव में खुली बैठक कराएं। ऐसे किसान अपना आधार कार्ड एवं खतौनी राजकीय कृषि बीज भण्डार पर जमा करा दें। जिन किसानों का पहले निधि का पैसा खाते में आया है और अब नही आ रहा है, उन्हें निर्धारित प्रारूप पर घोषणा पत्र भी देना होगा।



उन्होने बताया कि 17, 23 एवं 30 जनवरी को जनसेवा केन्द्र ब्लाक के राष्ट्रीय बीज गोदाम पर पूर्ण सिस्टम के साथ बैठेंगे तथा किसानों का डाटा सही करेंगे। शासनादेश के अनुसार नये किसानों की डाटा फीडिंग उसी गॉव में होगी, जहॉ उसका खेत होंगा। उन्होने बताया कि 01 जनवरी 2019 के बाद खेत खरीदने वाले किसानों का योजना का लाभ नही मिलेंगा।



उप निदेशक कृषि अनिल कुमार ने बताया कि भूलेख अंकन एवं ई-केवाईसी ना होने पर पी.एम. निधि की 13वी किश्त नही आयेंगी। लेखपाल, कम्प्यूटर आपरेटर का मानदेय तथा स्टेशनरी के लिए बजट प्राप्त हो गया है। सभी तहसीलदार बैंक का शासकीय खाता नम्बर उपलब्ध कराये। बैठक में कृषि अधिकारी मनीष सिंह, डीसी एनआरएलएम रामदुलार, लीड बैंक मैनेजर आर.एन. मौर्या, तहसीलदार मोनिका वर्मा, सत्येन्द्र सिंह, नायब तहसीलदार के.के. मिश्रा, सभी बीडीओ तथा बैंक के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।