बस्ती: बस्ती की छावनी थाना पुलिस ने भैंस चराने गई दलित युवती के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। छावनी थाना क्षेत्र की रहने वाली 20 वर्षीय युवती 31 अक्टूबर 2022 को भैंस चराने गई थी, उसी दौरान आरोपी युवक ने लड़की के साथ मारपीट की और बलात्कार किया।युवती के प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोटें आयी थी| पुलिस ने घटना के 10 दिन बाद यानी आज गुरुवार को (10 नवंबर को) युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी अभय पांडेय उर्फ करिया को गिरफ्तार कर लिया है|
छावनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय दलित युवती 31 अक्टूबर को भैंस चराने गई थी| इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार युवक (आरोपी अभय पांडेय उर्फ करिया) ने शाम को युवती को जमीन पर पटककर पीटने के बाद उसके साथ बलात्कार किया। युवक ने उसके गुप्तांग में हाथ भी डाल दिया था, जिसे युवती को गंभीर चोटें आई थी। 31 अक्टूबर की शाम को हुई इस घटना के बाद परिजनों ने गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे डाक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।
एसपी आशीष श्रीवास्तव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना का खुलासा किया| एसपी ने बताया कि 31 अक्टूबर की शाम को छावनी थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती जब भैंस चरा रही थी| उसी समय एक युवक ने युवती से रास्ता पूछा और फिर उसके के साथ बलात्कार का प्रयास किया| युवती गंभीर रूप से घायल हो गई थी| इसके बाद युवती को बस्ती जिला अस्पताल से बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर किया गया ,जहां उसका समुचित इलाज हुआ और वह कुछ दिन पूर्व ही वहां से वो डिस्चार्ज हुई है|
भैंस चराने गई युवती के साथ बलात्कार, गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर
एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि,''इस पूरी घटना में एक अज्ञात युवक खिलाफ केस दर्ज किया गया था| यह घटना पुलिस के लिए चैलेंज के रूप में थी क्योंकि इसमें आरोपी अभियुक्त की पहचान नहीं थी | घटना के सम्बंध में छावनी थाना पुलिस ने आस पास लगे CCTV कैमरे , टोल प्लाजा पर लगे CCTV कैमरे और लोगों से पूछताछ करते हुए घटना का खुलासा किया है| आरोपी की पहचान हर्रैया थाना क्षेत्र के बड़हर कला गांव निवासी अभय पाण्डेय उर्फ करिया के रूप में हुई। उसे रामजानकी तिराहे से पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में अभय पाण्डेय उर्फ करिया ने स्वीकार किया है कि वह बाइक से कच्ची नहर मार्ग होते हुए आ रहा था। इसी समय उसे एक लड़की भैस चराते मिल गई। वह लड़की से रास्ता पूछा...लड़की ने जिस तरह से जवाब दिया इससे गुस्सा होकर उसने घटना को अंजाम दिया|। एसपी ने बताया कि मामले में आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जा रहा है।