मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती में 35 वर्षीय युवक की सड़क किनारे मिली लाश: हत्या कर शव फेंके जाने का शक, घरवालों पर ही आरोप

●युवक का सड़क किनारे शव मिलने से मचा हड़कंप●युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका●बीती रात परिजनों के साथ हुआ था मृतक का विवाद●मृतक की पत्नी परिजनों पर लगा रही हत्या का आरोप।बस्ती: बस्ती जिले के मु…

बस्ती में 35 वर्षीय युवक की सड़क किनारे मिली लाश: हत्या कर शव फेंके जाने का शक, घरवालों पर ही आरोप
बस्ती में 35 वर्षीय युवक की सड़क किनारे मिली लाश: हत्या कर शव फेंके जाने का शक, घरवालों पर ही आरोप — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

●युवक का सड़क किनारे शव मिलने से मचा हड़कंप

●युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका

●बीती रात परिजनों के साथ हुआ था मृतक का विवाद

●मृतक की पत्नी परिजनों पर लगा रही हत्या का आरोप।



बस्ती: बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के मुड़िला गांव निवासी 35 वर्षीय युवक का शव आज सुबह गांव से 500 मीटर दूर लिंक रोड के किनारे मिला है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद युवक का शव सड़क किनारे लाकर फेंका गया है| बीती रात परिजनों के साथ मृतक युवक का विवाद हुआ था | युवक की पत्‍नी ने अपने ससुराल वालों पर उसकी हत्‍या किए जाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची मुंडेरवा पुलिस ने शव शव को कब्‍जे में लेकर जांच पडताल में जुटी है।



मुड़िला गांव निवासी अरूण चौधरी पुत्र जगराम चौधरी की कथित तौर पर हत्या की गई| अरूण का शव आज सुबह (शनिवार को) गांव के बाह सड़क किनारे मिलने से हड़कंप मच गया | उसके पूरे शरीर पर चोट के निशान हैं। सुबह  ग्रामीणों ने युवक का शव देख इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक की पत्‍नी का कहना है कि उसके पति की हत्‍या उसके (अरूण के)  पिता और बहनों ने मिलकर की है। 



घटना की सूचना पाकर एसपी आशीष श्रीवास्‍तव, एएसपी दीपेन्‍द्रनाथ चौधरी, सीओ रूधौली सार्थक सेंगर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया,'' थाना मुंडेरवां पुलिस व फोरेंसिक टीम बस्ती द्वारा मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु मर्चरी हाउस बस्ती भेजकर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है | मौके पर शांति/ कानून व्यवस्था कायम है |



मुड़िला के बाहर लिंक रोड के किनारे मिले अरुण चौधरी पुत्र जगराम चौधरी के शव के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी रुधौली ने बताया कि ,''आज 10 दिसंबर 2022  सुबह 8 बजे मुण्‍डेरवा पुलिस को सूचना प्राप्‍त हुई कि ग्राम ओडवारा के तिराहे के करीब एक शव संदिग्‍ध अवस्‍था में पड़ा हुआ है|मुण्‍डेरवा पुलिस द्वारा मौके पर जाकर शव को कब्जे में लिया गया और शव की शिनाख्‍त अरूण चौधरी पुत्र जगराम चौधरी के रूप में की गई|



CO ने आगे बताया कि, यह भी पता चला है कि मृतक शराब के सेवन का आदी था। परन्तु मृतक की पत्‍नी की तहरीर के अनुसार ससुराल पक्ष पर सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा गया है और पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।