मुख्य सामग्री पर जाएँ
17 सितंबर 2026

12 दिसंबर को गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे भूपेंद्र पटेल

गांधीनगर: भूपेंद्र पटेल को शुक्रवार को विधायक दल का नेता चुना गया है। भूपेंद्र पटेल 12 दिसंबर को दोपहर 2 बजे गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। विधायक दल की बैठक में राजनाथ सिंह, बीएस येदियुरप्पा…

12 दिसंबर को गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे भूपेंद्र पटेल
12 दिसंबर को गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे भूपेंद्र पटेल | फ़ोटो: TVL News

गांधीनगर:  भूपेंद्र पटेल को शुक्रवार को विधायक दल का नेता चुना गया है।   भूपेंद्र पटेल 12 दिसंबर को दोपहर 2 बजे गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। विधायक दल की बैठक में राजनाथ सिंह, बीएस येदियुरप्पा और सभी नवनिर्वाचित भाजपा विधायक मौजूद रहे|बीजेपी ने गुजरात में 182 सदस्यीय विधानसभा में रिकॉर्ड 156 सीटें हासिल कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी| 



भूपेंद्र पटेल ने नई सरकार के गठन से पहले राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद शुक्रवार को राज्यपाल आचार्य देवव्रत को अपना इस्तीफा सौंप दिया। शनिवार को हुई बीजेपी विधायकों की बैठक में पटेल को विधायक दल का नेता चुन लिया गया। अब वे राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।  भाजपा विधायक हर्ष संघवी ने कहा,''गुजरात विधायक दल ने भूपेंद्र पटेल को फिर से विधायक दल का नेता चुना है|



गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता विजय रूपाणी ने कहा,''आज भाजपा की संसदीय दल की बैठक हुई और इस बैठक में भूपेंद्र पटेल को सर्वसम्मति से नेता बनाया गया है। भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में आने वाले 5 साल में गुजरात का और विकास होगा और यहां की जनता की अपेक्षा पूरी होगी|


UCC को नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में लिया जाएगा या नहीं इस सलाव पर भाजपा विधायक भूपेंद्र पटेल ने कहा,'कमेटी का गठन किया गया है, उनकी सिफारिश के आधार पर काम किया जाएगा|


ये सभी गुजरातियों के लिए बड़ा दिन है कि एक बार फिर भाजपा की सरकार बनी है। विधायक दल की बैठक में पार्टी का जो भी फैसला होगा उसे सभी 157 विधायक स्वीकार करेंगे। हम सब ये ही मानते हैं कि पार्टी का नेतृत्व ही गुजरात को और मजबूती देगा: नवनिर्वाचित विधायक हार्दिक पटेल, गांधीनगर, गुजरात


विपक्ष ने गुजरात और यहां के लोगों को चुनाव जीतने के लिए बदनाम करने में कोई कसर नह???ं छोड़ी थी लेकिन जनता ने इसका चुन-चुन कर जवाब दिया है। ये सत्ता का चुनाव नहीं बल्कि संबंध, विश्वास का चुनाव था और इस चुनाव में फिर एक बार BJP की जीत हुई है: गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।