मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती: बिना विनियमन शुल्क जमा किए ईट भट्ठो के संचालन पर भड़के जिलाधिकारी, सभी SDMs को दिया निर्देश...

बस्ती: बस्ती जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बिना विनियमन शुल्क जमा किए ईट भट्ठो के संचालन पर असंतोष व्यक्त किया है। उन्होने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि अपने क्षेत्र में संचालित सभी भट्ठो…

बस्ती: बिना विनियमन शुल्क जमा किए ईट भट्ठो के संचालन पर भड़के जिलाधिकारी, सभी SDMs को दिया निर्देश...
बस्ती: बिना विनियमन शुल्क जमा किए ईट भट्ठो के संचालन पर भड़के जिलाधिकारी, सभी SDMs को दिया निर्देश... — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: बस्ती जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बिना विनियमन शुल्क जमा किए ईट भट्ठो के संचालन पर असंतोष व्यक्त किया है। उन्होने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि अपने क्षेत्र में संचालित सभी भट्ठो की जाॅच कराकर शासनादेश में दी गयी व्यवस्था के अनुसार पायो के आधार पर निर्धारित विनियमन शुल्क जमा करने के उपरान्त ईट भट्ठो का संचालन सुनिश्चित कराये।





 इसके अलावा जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में 74 लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक मात्र 18 ऋण आवेदन पत्र स्वीकृत करने पर अंसतोष व्यक्त किया है तथा लीड बैंक मैनेजर को निर्देश दिया कि बैंको से समन्वय स्थापित कर लक्ष्य को पूरा कराये। उन्होने सीडीओ को इस योजना की नियमित समीक्षा करने का भी निर्देश दिया। निवेश मिश्र पोर्टल पर लम्बित उद्यमियों के 31 प्रकरणों के संबंध में उन्होने निर्देश दिया कि सीधे उद्यमियों से वार्ता करके उनकी समस्याओं को हल करें ताकि उद्योग स्थापना करायी जा सकें। 




 बैठक में चेम्बर्स आफ कामर्स एण्ड इडस्ट्री के अध्यक्ष अशोक सिंह, महासचिव हरिशंकर शुक्ला ने एकलमेज व्यवस्था के अन्तर्गत पोर्टल पर आवेदन पत्र अपलोड न होने तथा बिजली की ट्रिपिंग होने का प्रकरण उठाया। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को इसमे सुधार करने का निर्देश दिया। इसमें सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका, सीओ सदर गिरीश सिंह, लीड बैंक मैनेजर अविनाश चन्द्रा, अधिशासी अभियन्ता विद्युत संतोष कुमार, बैंको से बीके मिश्रा, गौरव सिंह, विभागीय अधिकारी चन्द्रवीर सिंह, दयाराम वर्मा, पंकज कुमार, मंगेश कुमार, विवेक कुमार एवं उद्यमीगण उपस्थित रहें। उन्होने बताया कि अप्रैल 2020 से अबतक 630 लोगों ने उद्योग लगाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।














tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।