मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती: प्रत्येक माह की 5 तारीख को सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर मनाया जाएगा पोषण उत्सव, जिलाधिकारी ने दिये ये निर्देश

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में प्रत्येक माह की 5 तारीख को जिले के सभी आंगनवाडी केन्द्रों पर पोषण उत्सव मनाया जायेगा। उक्त जानकारी जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने दी है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजि…

बस्ती: प्रत्येक माह की 5 तारीख को सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर मनाया जाएगा पोषण उत्सव, जिलाधिकारी ने दिये ये निर्देश
बस्ती: प्रत्येक माह की 5 तारीख को सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर मनाया जाएगा पोषण उत्सव, जिलाधिकारी ने दिये ये निर्देश — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में प्रत्येक माह की 5 तारीख को जिले के सभी आंगनवाडी केन्द्रों पर पोषण उत्सव मनाया जायेगा। उक्त जानकारी जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने दी है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित तैयारी बैठक में उन्होंने कहा कि इस दिन स्वयं सहायता समूह के सहयोग से ड्राइ टेक होम राशन/दुग्ध सामग्री वितरित किया जायेगा तथा लाभार्थियों को पोषण की महत्ता से अवगत कराया जायेगा।



उन्होेने बताया कि पोषण उत्सव के आयोजन में ग्राम निगरानी समिति के सदस्य/ग्राम प्रधान तथा ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता समिति तथा रोटेशन के आधार पर एक किशोरी, आशा एवं स्वयं सहायता समूह की तीन सदस्य सहयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर प्रदर्शन काउन्टर रखा जायेगा जिस पर पोषण तस्तरी तैयार की जायेगी। इसमें तैयार रेस्पी के माध्यम से लाभार्थियों को राशन के उपयोग के बारे में बतया जायेगा।



 उन्होंने बताया कि प्रत्योक माह के लिए निर्धारित 12 थीम पर रंगोली भी बनायी जायेगी। ड्राइ टेक होम राशन के वितरण के लिए दो काउन्टर बनाये जायेगें। पहले काउन्टर पर गर्भवती एवं धात्री एवं किशोरी तथा दूसरे काउन्टर पर छः माह से तीन वर्ष तथा तीन से छः वर्ष एवं अतिकुपोषित बच्चों को राशन वितरित किया जायेगा।



उन्होंने बताया कि पोषण उत्सव आंगनवाडी केन्द्र पर या शासकीय भवन जैसे विद्यालय या पंचायत भवन पर आयोजित किया जायेगा। जो लाभार्थी पाॅच तारीख को नहीं आते है उन्हें 6 तारीख को राशन दिया जायेगा। यदि माह की 5 तारीख को अवकाश होता है तो पोषण उत्सव अगले दिन आयोजित किया जायेगा।



जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि पोषण उत्सव की आयोजक आंगनवाडी कार्यकत्री/सहायिका आयोजन से चार-पाॅच दिन पहले कोटेदार से गेहूॅ एवं चावल प्राप्त कर लेगें। दूध एवं घी  तीन माह में एक बार बाल विकास परियोजना कार्यालय से प्राप्त करेगीं। प्रत्येक आंगनवाडी केन्द्र पर वाॅल पेन्टिग कराया जायेगा जिसमें केन्द्र का नाम, पोषण उत्सव की तिथि लाभार्थीवार ड्राइ टेक होम राशन तथा दूध एवं घी की मात्रा तथा टोल फ्री नं0 1800-180-5500 का विवरण अंकित किया जायेगा।



जिला कार्यक्रम अधिकारी सावित्री देवी ने बताया कि काउन्टर के पास हाथ धोने की प्रक्रिया प्रदर्शित की जायेगी। वितरण स्थल पर गीला एवं सूखा कूड़ा रखने का प्रबन्ध किया जायेगा तथा पेयजल की व्यवस्था रखी जायेगी। राशन वितरण का लाभार्थीवार विवरण रजिस्टर में अंकित किया जायेगा। बैठक में सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका, सीडीओ डाॅ0 ए0के0गुप्ता, आपूर्ति अधिकारी रमन मिश्र, डीपीआरओ विनय सिंह, तथा सभी सीडीपीओ उपस्थित रहे।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।