बस्ती: जिला पंचायत के अध्यक्ष व सदस्यों का कार्यकाल बुधवार को समाप्त होग गया। अब डीएम के हाथ में जिले के सबसे बड़े सदन की कमान चली गई है। जिला पंचायत का कार्यभार ग्रहण करते हुए सख्त हुए डीएम आशुतोष निरंजन।
डीएम आशुतोष निरंजन ने जिला पंचायत के प्रशासक के रूप में कार्यभार किया ग्रहण। जिला पंचायत के सम्पत्तियों पर अबैध कब्जेदारों पर सख्त हुए डीएम।
कुर्सी पर बैठते ही जिला पंचायत के जेई तिलक राज उपाध्याय को डीएम ने किया सस्पेंड। जिला अधिकारी ने कार्यों में शिथिलता के चलते जेई को किया सस्पेंड।
गौरतलब है कि,''जिला पंचायत के अध्यक्ष व सदस्यों का कार्यकाल बुधवार को समाप्त हो गया। नए जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव होने तक डीएम जिला पंचायत के प्रशासक के रूप में कार्य करेंगे। 14 जनवरी से जिलाधिकारी और अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत पूरी कमान संभालेंगे।
ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष संध्या यादव का कार्यकाल भी समाप्त हो गया। पांच वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर शासन ने भी जिला पंचायत अध्यक्ष के वित्तीय अधिकारों को पर 13 जनवरी को रात 12 बजे रोक लगाने के आदेश दिए हैं।
रिपोर्ट-विवेक गुप्ता