मुख्य सामग्री पर जाएँ
17 सितंबर 2026

बस्ती: राजन इंटरनेशनल एकेडमी में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ

बस्ती: जनपद के प्रतिष्ठित संस्थान राजन इंटरनेशनल एकेडमी पचपेडिया में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया खेलकूद प्रतियोगिता के भव्य समारोह में उद्घाटन करने पहुंचे खलीलाबाद स…

बस्ती: राजन इंटरनेशनल एकेडमी में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ
बस्ती: राजन इंटरनेशनल एकेडमी में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: जनपद के प्रतिष्ठित संस्थान राजन इंटरनेशनल एकेडमी पचपेडिया में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया  खेलकूद प्रतियोगिता के भव्य समारोह में उद्घाटन करने पहुंचे खलीलाबाद सदर से पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने विद्यालय के एमडी राकेश चतुर्वेदी एवं प्रबंध निदेशिका शिखा चतुर्वेदी के साथ मां सरस्वती और पूर्वांचल के मालवीय कहे जाने वाले स्वर्गीय पंडित सूर्यनारायण चतुर्वेदी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्वलन करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की|  खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान छात्र छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए दर्शक दीर्घा में बैठे हुए अपने अतिथियोंप का मन मोह लिया राजन इंटरनेशनल एकेडमी पचपेडिया में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ| कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व सदर विधायक दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी ने राजन इंटरनेशनल एकेडमी के एमडी अनुज राकेश चतुर्वेदी व प्रिंसिपल शानू एंटोनी और कार्यकारी निदेशक संजीव पांडेय के साथ मॉ सरस्वती और संस्थापक पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए फीता काटकर खेलकूद प्रतियोगता की शुरुआत की|



मार्चपास्ट की सलामी लेने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि,' खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन से छात्रों को आगे बढ़ने का आत्मबल मिलता है साथ ही आगे बेहतर प्रदर्शन की ललक भी पैदा होती है| प्रतियोगिता के जरिए छात्र खेल के जरिए अपना करिअर संवार सकते है और क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन कर सकते हैं| उन्होंने कहा देश के नव निर्माण में खिलाड़ी छात्रों की भूमिका बेहद अहम है|



 एकेडमी के एमडी व पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि संस्थान खिलाड़ी छात्रों के लिए हर संसाधन मुहैया कराएगा जिससे उन्हें मंजिल पाने में आसानी हो| उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद भी बेहद जरूरी है इससे आपसी भाईचारा और मेल मिलाप भी बढ़ता है| छात्रों का भविष्य संवारने में पढ़ाई के साथ ही खेल का भी महत्वपूर्ण योगदान है |खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ कबड्डी वालीबाल खो-खो क्रिकेट बैडमिंटन साईकल रेस सहित कई प्रकार के इवेंट का आयोजन होगा |बच्चों का जलेबी रेस गुब्बारा रेस काफी आकर्षक रहा |




पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी ने शिक्षकों के साथ बच्चों के बीच चल रही प्रतियोगिता का आनंद लिया और उनका हौसला बढ़ाया| उन्होंने बेहतर प्रबंधन के लिए कार्यकारी निदेशक संजीव पांडेय को शुभकामना दी कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक जितेंद्र यादव ने किया| इस दौरान शिक्षा प्रमिला रेखा श्रीवास्तव, प्रभा त्रिपाठी निशु उपाध्याय,अर्चना पटेल, मेघा.के.बाबू, श्वेता, शारिक खान, गोपाल, किरन सिबस्टन राजश्री, अंबुज, अर्चना द्विवेदी, अनुराधा, नलिनी श्रीवास्तव, सुमन दुबे, आकृति पांडे, पूनम, शालिनी, आक्षी, संगीता, जेरीन, मनीषा गुप्ता, अभिषेक पटेल, नलिन ,पूजा तमांग ,वैभव पांडे ,अमित मिश्रा, सौरभ पांडे, जीत यदुवंश, मनीष मिश्रा ,रामस्वरूप यादव ,अखिलेश, मोहम्मद अजीम ,अरुण बहादुर श्रीवास्तव, प्रवीण मिश्रा ,राम निरंजन गुप्ता आदि रहे।




रिपोर्ट- सोमनाथ सोनकर 



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 8 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।