मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बुलंदशहर दीपक गिरी हत्याकांड का खुलासा: प्रेम प्रसंग बन रहा था रोड़ा, बहन ने प्रेमी से करवा दिया मर्डर, बोलीं- भाई की हत्या की बात किसी को पता ना चले

बुलन्दशहर: बुलन्दशहर जिले के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में हुई दीपक गिरी हत्याकांड का खुलासा हो गया| बहन रितु गिरी ने अपने प्रेमी अमित कुमार के साथ मिलकर भाई की गला काटकर हत्या कर दी थी। आज शुक्रवार…

बुलंदशहर दीपक गिरी हत्याकांड का खुलासा: प्रेम प्रसंग बन रहा था रोड़ा, बहन ने प्रेमी से करवा दिया मर्डर, बोलीं- भाई की हत्या की बात किसी को पता ना चले
बुलंदशहर दीपक गिरी हत्याकांड का खुलासा: प्रेम प्रसंग बन रहा था रोड़ा, बहन ने प्रेमी से करवा दिया मर्डर, बोलीं- भाई की हत्या की बात किसी को पता ना चले | फ़ोटो: TVL News

बुलन्दशहर: बुलन्दशहर जिले के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में हुई दीपक गिरी हत्याकांड का खुलासा हो गया| बहन रितु गिरी ने अपने प्रेमी अमित कुमार के साथ मिलकर भाई की गला काटकर हत्या कर दी थी। आज शुक्रवार को स्वाट टीम व थाना कोतवाली देहात पुलिस ने दीपक गिरी हत्याकांड  का खुलासा करते हुए आरोपी रितु गिरी और अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है| आरोपी अमित की निशांदेही पर आलाकत्ल छुरा, मफलर, घटना के समय पहने कपड़े व 03 मोबाइल बरामद किये गये। आरोपी अमित कुमार पुत्र लाल बाबू बिहार का रहने वाला है|


बता दें कि,  27 दिसंबर की दोपहर को  थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अकबरपुर से कुंडलवन बनारस मार्ग जाने वाले रास्ते पर बाग से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था जिसकी शिनाख्त दीपक गिरी पुत्र देवराज गिरी निवासी सहकारी नगर थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर के रुप मे हुई थी। युवक की गला काटकर हत्या की गई थी।  जिसके सम्बन्ध में मृतक के पिता ने अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात पर मामला दर्ज कराया था|


स्वाट टीम व थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा आज 30-12-2022 को अभियुक्त अमित व मृतक की बहन अभियुक्ता रितु गिरी को गिरफ्तार किया गया| आरोपी अमित कुमार पुत्र लाल बाबू जनपद शिवान (बिहार) थाना बसन्तपुर क्षेत्र के सिपार का रहने वाला है, अमित कई सालों से सहकारी नगर (थाना कोतवाली देहात) में रहता है| 


मृतक की बहन रितु गिरी की शादी थाना कोतवाली देहात के मुरसाना निवासी ऋषि कुमार के साथ हुई थी| शादी के कुछ साल के बाद रितु के पति ऋषि कुमार की मौत हो गई थी| पति ऋषि की मौत के बाद रितु अपने मायके सहकारी नगर में ही रहने लगी थी| अमित का रितु के परिवार के साथ अच्छा व्यवहार था| वह रितु के घर आता जाता था| इसी बीच दोनों मोहब्बत हो गई थी| एक दूसरे से चोरी छुपे मिलने लगे| जब इस बात जानकारी दीपक को हुई तो वह विरोध करने लगा| इसीलिए दोनों ने दीपक की हत्या कर दी । अमित ने पहले दीपक को शराब पिलाई जब वह शराब के नशे में धुत हो गया| तो उसने अपने मफलर से दीपक के पैर बांध दिए और फिर छुरा से गला काटकर मार डाला|



 प्रेम प्रसंग का विरोध करता था दीपक, रितु को प्रताड़ित करता था

अमित ने बताया कि मेरे संबंध मृतक की विधवा बहन रितु से काफी समय से हैं। दीपक हमारे संबंध को लेकर रितु को प्रताड़ित करता था तथा मुझसे भी रंजिश रखता था| जिस कारण मैंने और रितु ने दीपक से परेशान होकर दीपक को मारने की योजना बनाई। 


10 दिसंबर को ही मारने की थी योजना 

योजना के मुताबिक दिनांक 10-12-2022 को मैं दीपक के गांव गया तथा रितु भी गाजियाबाद से अपने गांव गई थी| दीपक की शराब छुड़ाने के बहाने से तांत्रिक के पास झूठा बहाना करके ले जाकर उसी दिन मारना चाहते थे किंतु उस दिन बात नहीं बन पाई थी|


26 दिसंबर को की थी हत्या

इसके बाद योजना के मुताबिक दिनांक 26-12-2022 को मैंने दीपक को फोन कर पार्टी का बहाना बनाकर भूड़ चौराहे पर बुलाया तथा मैंने सिकं??्राबाद से देसी शराब के क्वार्टर, पानी की बोतल व नमकीन खरीदी और छुरा मेरे पास पहले से ही था। मैं ऑटो में बैठकर भूड़ चौराहे पर आ गया फिर मैं और दीपक' भूड़ चौराहे से शराब पीने के लिए अकबरपुर से कुंडलवन बनारस मार्ग पर एक आम के बाग में गये जहां पर मैंने थोड़ी शराब पी| दीपक को खूब शराब पिलाई जिससे दीपक खूब शराब के नशे में धुत हो गया और मैंने जरा सा धक्का मारा वह जमीन पर लेट गया तभी मैंने अपने मफलर से दीपक के पैर बांध दिए तथा बैग से छुरा निकालकर दीपक के गले पर वार करके दीपक की हत्या कर दी। 



हत्या के बाद मैंने घटना में प्रयुक्त छुरा, मफलर व मृतक दीपक का मोबाइल उठाकर स्विच ऑफ करके अपने बैग में रखा तथा नहर में फेंकने के लिए अडौली तिराहे पर पहुंचा, वहां पर पुलिस की गाड़ी होने के कारण मैं बैंग को नहर में नहीं फेंक सका और मैं बैंग को लेकर जोखाबाद सिकंद्राबाद अपने कमरे पर आ गया। मैंने अपना व दीपक का मोबाइल बंद कर लिया था जिससे किसी को पता ना चल सके| दिनांक 27-12-2022 को मैंने रितु को फोन कर बता दिया था कि मैंने उसके भाई दीपक की हत्या करके रास्ते से हटा दिया है, जिसे सुनकर रितु ने बोला कि यह बात किसी को पता ना चले।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।