बस्ती: दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस हवेली खास बस्ती में आज यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया l कार्यक्रम का उद्घाटन पुलिस कप्तान बस्ती श्री हेमराज मीणा ने दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया l कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गीत छात्रा श्रेया सिंह, आकांक्षा चौहान, तान्या, वंशिता विक्रम, अंकिता यादव ने किया l तत्पश्चात कोतवाल बस्ती रामपाल यादव ने सभी छात्र एवं छात्राओं को यातायात की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सभी को यातायात के नियमों का पालन करने को कहा उसी क्रम में स्कूल के ही छात्र दिव्यांश पांडे एवं अभिषेक पांडे ने अपना भाषण देकर सभी को जागरूक किया l
कार्यक्रम की श्रंखला में पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा जी ने सभी छात्रों को यातायात के नियम एवं पालन करने से होने वाले फायदों के बारे में बताया।उन्होंने कहा कि सभी को गाड़ी चलाते हुए हेलमेट जरूर पहनें।गाड़ी मोड़ने से पहले इडिकेटर जरूर जलाए,कार मे सीट बेल्ट जरूर लगाए, लाइसेंस, गाड़ी कागज सब दुरूस्त रखें। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर जान-माल दोनों की हानि होती है
प्रधानाचार्य गोपाल त्रिपाठी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी छात्र-छात्राओं एवं ट्रांसपोर्ट इंचार्ज को भी यातायात के सभी नियमों का पालन करने को कहा ।कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक जे पी सिंह जी ने पुलिस अधीक्षक श्री हेमराज मीणा जी ,कोतवाल रामपाल यादव जी, एवं ट्रांसपोर्ट सबइंस्पेक्टर कामेश्वर सिंह जी को सम्मानित करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया ।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर कामेश्वर सिंह, बड़े बन चौकी इंचार्ज जनार्दन जी, सब इंस्पेक्टर सर्वेश चौधरी ,महिला थाना प्रभारी शीला यादव सहित सभी गणमान्य पुलिस अधिकारी एवं समाजसेवी संगठन एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-विवेक गुप्ता